क्या किचन के पास शू रैक रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज को सही दिशा और सही स्थान पर रखने की मान्यता है। अगर किसी भी चीज को सही दिशा में रखा जाए, तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।
image

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय वास्तुकला शास्त्र है जो इमारतों और उनके आसपास के वातावरण को इस तरह से डिजाइन करने का तरीका बताता है कि वे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखें। इस शास्त्र में घर के प्रत्येक कमरे और कोने के लिए विशिष्ट दिशाओं और वस्तुओं का उल्लेख किया गया है। सही स्थान पर रखी गई वस्तुएं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाती हैं, जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। गलत स्थान पर रखी गई वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं, जिससे तनाव, बीमारियां और असफलता हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चीजों को सही जगह पर रखने से जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि स्वास्थ्य, धन, करियर और रिश्तों में संतुलन स्थापित होता है। अब ऐसे में सवाल है क्या किचन के पास शू रैक रख सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

किचन के पास शू रैक रखना है अशुभ

WhatsApp Image 2024-10-04 at 5.07.15 PM

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर किचन के पास शू रैक रखा जाए, तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलते हैं। किचन पूजनीय स्थान माना जाता है। क्योंकि यह स्थान मां अन्नपूर्णा को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किचन के पास शू रैक रखा जाए, तो मां अन्नपूर्ण नाराज हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इस स्थान पर शू रैक रखने से बचना चाहिए।

झेलनी बढ़ सकती है आर्थिक समस्याएं

WhatsApp Image 2024-10-04 at 4.32.16 PM (1)

कीचन के पास शू रैक रखने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। साथ ही हमेशा कर्ज की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए कोशिश करें कि किचन के पास भूलकर भी शू रैक न रखें। इससे जातकों को जीवन में हमेशा कोई न कोई समस्या झेलना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष

अगर आप भी किचन के पास शू रैक रखते हैं। तो ऐसा भूलकर भी न करें। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- aiImages

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP