घर के सामने मदार का पेड़ होना शुभ या अशुभ?

हिंदू धर्म में मदार का पेड़ बेहद महत्वपूर्ण पौधा माना जाता है। इसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। अब ऐसे में क्या घर के सामने मदार का पेड़ होना शुभ या अशुभ। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
image

सनातन धर्म में मदार के पेड़ का संबंध भगवान शिव से है। भोलेनाथ की पूजा में इस फूल का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस फूल को अर्पित किए बिना पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। वहीं मदार के पेड़ को विभिन्न नामों से जाना जाता है।

अर्क, अकं, मदर, और आक शामिल है। इसे शिव जी का प्रिय पुष्प माना जाता है। पुराणों और अन्य धार्मिक ग्रंथों में मदार का पेड़ कई बार वर्णित किया गया है। इसे अशुभ शक्तियों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है। इतना ही नहीं, मदार के बीज, पत्ते और दूध का उपयोग तंत्र-मंत्र के अनुष्ठानों में किया जाता है। इसे शक्तिशाली माना जाता है और कई प्रकार के जादू-टोने में इसका उपयोग किया जाता है।

अब ऐसे में मदार का पेड़ घर के सामने होना शुभ है या अशुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मदार का पेड़ घर के सामने होना शुभ या अशुभ

navbharat-times-84781389

मदार का पेड़ भूलकर भी घर के सामने नहीं होना चाहिए। वैसे तो इसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस पेड़ का घर के सामने होने से व्यक्ति को अशुभता और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मदार का पेड़ नकारात्मकता से भी जोड़ा जाता है। इस पेड़ को घर के सामने लगाने से व्यक्ति के घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है। साथ ही अशुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं आक का पौधा, जानें वास्तु से जुड़े इसके फायदे

घर में होता है दुर्भाग्य का आगमन

मदार का पेड़ घर के सामने लगाने से व्यक्ति को सभी भी सफलता की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही घर-परिवार में भी कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा घर में रोगदोष का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर के सामने भूलकर भी मदार का पेड़ नहीं होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - वास्तु टिप्स: घर की सुख समृद्धि के लिए घर की किस दिशा में लगाएं हरसिंगार का पौधा

मदार का पेड़ घर के सामने वास्तु के अनुसार है अशुभ

madar-plant-benefits-main

वास्तु शास्त्र के अनुसार मदार का पेड़ भूलकर भी घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। इसे घर के सामने लगाने से व्यक्ति को कभी भी शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। साथ ही हमेशा दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि भूलकर भी आक के पेड़ को घर के सामने न लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP