
Taurus Horoscope Today, 18 March 2026 : वृष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा आपको आय के नए स्रोत दिखाएगा, लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण आप गलत जगह इन्वेस्ट करने का रिस्क उठा सकती हैं। आज आपकी सामाजिक साख बढ़ेगी, लेकिन गुप्त शत्रु आपके पीछे एक्टिव हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज आपको अपनी किसी बड़ी बहन या सखी से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपको चकित कर देगी। दोपहर के समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें, वरना कोई आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकता है।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन इच्छा पूर्ति का है। ग्यारहवें भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ लंबी बातचीत और भविष्य की बड़ी इच्छाओं को शेयर करने का मौका देगा। राहु की युति के कारण आप पार्टनर से ऐसी उम्मीदें लगा सकती हैं जो शायद अभी पूरी न हो सकें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज सोशल मीडिया या किसी ग्रुप एक्टिविटी के जरिए कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है, पर उसकी गहराई जांचना बहुत जरूरी होगा। आज रिश्तों में ओवर एक्सिटमेंट से बचें ।
उपाय: आज कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें ।
करियर की दृष्टि से वृष राशि की महिलाओं को आज लाभ मिलेगा। यदि आप आईटी, रिसर्च, फिल्म इंडस्ट्री या मार्केटिंग से जुड़ी हैं, तो आज का दिन कोई बड़ी अचीवमेंट दिला सकता है। राहु आपको भीड़ से अलग दिखने की शक्ति देगा। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें विदेशी क्लाइंट्स शामिल हों। जो महिलाएं स्वतंत्र रूप से काम करती हैं, उन्हें आज नई तकनीकी और सोशल मीडिया का सहारा लेना चाहिए, आज ग्राहकों की संख्या में अचानक वृद्धि होगी।
उपाय : आज काम शुरू करने से पहले ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः का 11 बार जाप करें ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन जैकपॉट जैसा हो सकता है। ग्यारहवां भाव लाभ का है, इसलिए अचानक कोई पुराना रुका हुआ पैसा या पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन सावधानी यह रखनी है कि आज किसी के बहकावे में आकर बड़ा इन्वेस्ट न करें, क्योंकि राहु भविष्य में नुकसान का भ्रम भी दे सकता है। आज गहने या कपड़ों पर खर्च होने के योग हैं। यदि आप कर्ज लेने की सोच रही हैं, तो आज का दिन टाल देना ही बेहतर होगा।
उपाय: आज किसी मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद को साबुत उड़द या नारियल का दान करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज वृष राशि की महिलाओं को कान और बायें पैर की समस्या हो सकती है। चंद्रमा के राहु से पीड़ित होने के कारण आज आपको घबराहट या नींद में बेचैनी महसूस हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार, आज आपको बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी सुस्ती को बढ़ा सकता है। शाम के समय ताजी हवा में टहलना आपके मन के भ्रम को दूर करेगा।
उपाय: आज स्नान करने के बाद अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और अपनी नाभि पर थोड़ा सा चमेली का तेल लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।