
Aries Horoscope Today, 18 March 2026 : मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही संभलकर चलने का है। बारहवें भाव का चंद्रमा मन को भटकाता है और अनजाने भय पैदा करता है। आज घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधाओं पर आपकी योजना से अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आज आप खुद को थोड़ा अकेला महसूस कर सकती हैं, भले ही आपके आसपास बहुत से लोग हों। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज आपको अपनी आंखों और पैरों के निचले हिस्से में भारीपन महसूस हो सकता है। दोपहर के समय किसी अजनबी से अपनी निजी बातें साझा न करें, क्योंकि राहु की मौजूदगी विश्वासघात का संकेत दे रही है।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन त्याग और मौन का है। व्यय भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ अलगाव या दूरी पैदा कर सकता है। आज आप महसूस करेंगी कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच बातचीत की कमी हो रही है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज का दिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं है; आज मिलने वाले प्रपोसल भ्रामक या स्वार्थ से भरे हो सकते हैं। आज अपने पार्टनर पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें थोड़ा स्पेस दें।
उपाय: आज जल में दो बूंद गुलाब जल डालकर स्नान करें।
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज विदेशी या बाहरी संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन कागजी कार्रवाई में बड़ी सावधानी बरतनी होगी। राहु आपके कार्यों में भ्रम पैदा करेगा, जिससे बनता हुआ काम आखिरी पल में अटक सकता है। यदि आप कानून, चिकित्सा, या एक्सपोर्ट से जुड़े कार्यों में हैं, तो आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा। ऑफिस में आज अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रकट न करे , वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है।
उपाय : आज काम शुरू करने से पहले ॐ राम रहावे नमः का 18 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चे का है। बारहवां भाव खर्चों का होता है, इसलिए आज अचानक कोई ऐसी जरूरत आ सकती है जिसके लिए आपको अपनी सेविंग्स निकालनी पड़े। आज इन्वेस्ट करने से बचें, विशेषकर किसी ऐसी स्कीम में जो आपको रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाए। यदि आप कोर्ट-कचहरी या किसी पुराने विवाद में फंसी हैं, तो आज वकील की फीस या जुर्माने पर धन खर्च होने के योग हैं।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को सतनाजा या कंबल का दान करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज मेष राशि की महिलाओं को अनिद्रा और मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। चंद्रमा के पीड़ित होने से आज आपको कफ की समस्या या पैरों में सूजन महसूस हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार, आज आपको ठंडी और सफेद वस्तुओं के सेवन से परहेज करना चाहिए। रात को सोने से पहले मेडिटेसन करना आपकी मानसिक ऊर्जा को स्थिर रखेगा।
उपाय: आज रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के नीचे एक छोटी सी लोहे की वस्तु रखें और सुबह इसे हटा दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।