Wed Mar 18, 2026 | Updated 03:27 PM IST
image

Aaj Ka Mithun Rashifal 18 March 2026: ऑफिस में बढ़ सकती है राजनीति, चंद्र-राहु के प्रभाव से करियर में उतार-चढ़ाव, जानिए मिथुन राशि की महिलाओं का राशिफल

18 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल पढ़ें। जानें चंद्र-राहु युति का प्रभाव, ऑफिस पॉलिटिक्स, करियर में उतार-चढ़ाव, प्रेम, धन और सेहत से जुड़ी जरूरी भविष्यवाणी और उपाय मिथुन राशि की महिलाओं के लिए।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 08:53 IST

Gemini Horoscope Today, 18 March 2026 : मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही एक्टिव और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दसवें भाव का चंद्रमा आपको अपने काम में बहुत ऊंचाई तक ले जा सकता है, लेकिन राहु की उपस्थिति आपके सहयोगियों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या पैदा कर सकती है। आज घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना आपके लिए थोड़ा कठिन होगा। आज आपको अपनी साख बचाने के लिए बहुत चतुराई से काम लेना होगा। दोपहर के समय अपने सीनियर्स से बात करते समय बहुत विनम्र रहें, वरना राहु आपकी वाणी में कड़वाहट ला सकता है।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन सम्मान और बातचीत का है। कर्म भाव का चंद्रमा यह संकेत देता है कि आज आपका पार्टनर आपके सामाजिक रुतबे या आपके काम को लेकर बहुत गर्व महसूस करेगा। राहु की युति के कारण आप घर के मुद्दों को कार्यक्षेत्र के तनाव के साथ जोड़ सकती हैं, जिससे शाम को घर का माहौल थोड़ा भारी हो सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपने वर्कप्लेस पर किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन अभी किसी भी रिश्ते को नाम देना जल्दबाजी होगी। आज प्रेम में शर्तें रखने के बजाय सहयोग को महत्व दें।

उपाय: आज शाम को कपूर की लौ पर एक लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में करें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज बहुत ही सावधान रहना होगा। राहु कार्यक्षेत्र में भ्रम और पॉलिटिक्स पैदा करेगा। आज आपके ऊपर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है या आपसे कोई ऐसी गलती हो सकती है जिसे पकड़ा जाना मुश्किल हो। यदि आप मैनेजमेंट, मीडिया, सरकारी सेवा, या तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी हैं, तो आज का दिन कोई बड़ी योजना बनाने के लिए अच्छा है, पर उसे आज ही लागू न करें। जो महिलाएं घर से अपना कोई काम चलाती हैं, उन्हें आज अपने क्लाइंट्स के साथ बहुत ट्रांसपेरेंट रहना होगा, वरना राहु कोई गलतफहमी पैदा कर सकता है।

उपाय : आज काम शुरू करने से पहले ॐ बुं बुधाय नमः का 27 बार जाप करें ।

इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

aaj ka mithun rashifal 8 january 2026 gemini today horoscopeे

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उलझनों भरा हो सकता है। दसवें भाव का राहु आपको बड़े इन्वेस्टमेंट या किसी नई स्कीम में पैसा लगाने के लिए उकसाएगा, लेकिन चंद्रमा के पीड़ित होने से नुकसान की संभावना भी बनी रहेगी। आज आपका पैसा अपनी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बनाने या ऑफिस की किसी सामग्री पर खर्च हो सकता है। आज किसी अजनबी की टिप पर पैसा न लगाएं। शाम के समय अपने खर्चों का हिसाब करना आपको भविष्य की चिंताओं से मुक्त करेगा।

उपाय: आज किसी जरूरतमंदों को हरी मूंग की दाल या पालक का दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज मिथुन राशि की महिलाओं को कंधों, गर्दन और मानसिक थकावट का विशेष ध्यान रखना होगा। चंद्रमा के राहु से ग्रस्त होने के कारण आज आपको एंग्जायटी या अचानक बी पी में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। ज आपको बहुत ज्यादा ठंडे पानी और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। रात को समय पर भोजन करना आपकी पाचन शक्ति को बनाए रखेगा।

उपाय : आज नहाने के पानी में दो तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करें और अपने पर्स में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;