Wed Mar 18, 2026 | Updated 03:29 PM IST
Kark aaj ka rashifal 18 march 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 18 March 2026: भाग्य स्थान में चंद्र-राहु की युति, धर्म और कर्म के बीच दुविधा में रहेंगी कर्क राशि की महिलाएं

18 मार्च 2026 का कर्क राशिफल पढ़ें। जानें चंद्र-राहु युति का प्रभाव, धर्म और कर्म के बीच दुविधा, करियर, प्रेम, धन और सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी और उपाय कर्क राशि की महिलाओं के लिए।  
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 08:57 IST

Cancer Horoscope Today, 18 March 2026 : कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही सेंसिटिव रहने वाला है। राशि स्वामी चंद्रमा का भाग्य भाव में राहु के साथ होना आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकता है। आज बनते हुए कार्यों में ऐन वक्त पर रुकावट आ सकती है, जिससे आप चिड़चिड़ापन महसूस करेंगी। आज आपका झुकाव रहस्यमयी विद्याओं या किसी गुरु की खोज में अधिक रहेगा। आज घर के किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। दोपहर के समय अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें, वरना राहु के प्रभाव से आपके विचारों की चोरी हो सकती है।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव का है। नौवें भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्रेरणा दे सकता है, लेकिन राहु की उपस्थिति के कारण आप उनकी किसी छोटी सी बात को गलत तरीके से ले सकती हैं। आज पार्टनर पर शक करने या उनकी जासूसी करने से बचें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन किसी पुराने बिछड़े हुए दोस्त से संपर्क करने का हो सकता है, लेकिन पुरानी यादों में खोना आज आपकी वर्तमान शांति को भंग कर सकता है।

उपाय: आज एक छोटी कटोरी में कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी खुशबू फैलाएं।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को आज रिसर्च और गहन अध्ययन का लाभ मिलेगा। यदि आप शिक्षण, उच्च शिक्षा, ज्योतिष, या कानूनी सलाह से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए नई जानकारियों वाला रहेगा। राहु भाग्य भाव में रहकर आपको अचानक कोई ऐसा रास्ता दिखा सकता है जो आपके करियर को नई दिशा दे। ऑफिस में आज अपने सीनियर्स के साथ बहस करने से बचें, क्योंकि आज आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। जो महिलाएं घर से काम करती हैं, उन्हें आज इंटरनेट सिस्टम की खराबी के कारण काम में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय : आज काम शुरू करने से पहले ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का 18 बार जाप करें और सफेद रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

इसे भी पढ़ें- Saptahik Rashifal Kark 5 To 11 January 2026: भावुकता में न खो दें होश, कर्क राशि के लिए संभलकर चलने का समय; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अप्रत्याशित खर्चों का संकेत दे रहा है। नौवें भाव का राहु आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान या लंबी दूरी की यात्रा पर बड़ा धन खर्च करने के लिए मजबूर कर सकता है। आज इन्वेस्टमेंट किसी के बहकावे में आकर न करें, क्योंकि आज किया गया इन्वेस्ट भविष्य में कानूनी उलझनें पैदा कर सकता है। यदि कोई पुराना पैसा फंसा हुआ है, तो आज उसे मिलना संभव नहीं है।

उपाय: आज किसी मंदिर में शक्कर सफेद मिठाई का दान करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज कर्क राशि की महिलाओं को गले, ,फेफड़ों,और एंग्जायटी का विशेष ध्यान रखना होगा। चंद्रमा के राहु से ग्रस्त होने के कारण आज आपको पेट में गैस या अपच की समस्या के कारण सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। आज आपको पानी का सेवन अधिक करना चाहिए और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। शाम के समय प्राणायाम करना आपके मन के अनचाहे भय को दूर करेगा।

उपाय:आज एक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें एक सफेद फूल और थोड़े से काले तिल डालें, इसे रात भर अपने पास रखें और सुबह किसी सुनसान जगह पर मिट्टी में डाल दें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;