shani sade sati second phase positive effects on meen aka pisces zodiac sign

Astro Tips: शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि वालों को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं? ज्योतिष से जानें

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का जब भी राशि परिवर्तन होता है तो इससे शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में आप सभी जानते ही हैं कि मीन राशि के जातकों पर शनि की साढे़साती का दूसरा चरण चल रहा है। अब इससे सभी लोग सोच रहे हैं कि ये अशुभ ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। शनिदेव जातकों को शुभ परिणाम भी देते हैं। आइए इस लेख विस्तार से जानते हैं कि शनिदेव मीन राशि के जातकों को क्या-क्या शुभ फल प्रदान करने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-10, 16:30 IST

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण 29 मार्च 2025 से शुरू होकर 2 जून 2027 तक रहेगा, जब शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि वालों के लिए यह साढ़े साती का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील चरण माना जाता है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को कई तरह के चीजें झेलनी पड़ सकती है। आपको बता दें, शनि की साढे़साती के दूसरे चरण होने से इस दौरान मीन राशि वालों को नौकरी बदलने या अपने करियर में महत्वपूर्ण बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए यह बदलाव सकारात्मक हो सकता है, जैसे पदोन्नति या नई नौकरी का अवसर मिलना, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक रूप से यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इतना ही नहीं मीन राशि वालों के ऊपर काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

अब ऐसे में कई जातकों के मन में सवाल रहता है कि जब शनि किसी भी राशि में मौजूद हो तो उस राशि के जातकों को अशुभ परिणाम मिलते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शनिदेव जिस भी राशि में मौजूद होते हैं। उस राशि के जातकों को अपार सफलता भी प्रदान करते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी द्वारा जानते हैं कि मीन राशि पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण होने पर इन राशियों को क्या शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि वालों को होंगे ये विशेष लाभ

shani-dev

  • मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण से इस राशि के जातकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भले हो करियर, परिवार हो। यह बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
  • इस राशि के जातकों पर शनि की कृपा होने के कारण सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और आपको सभी कार्य में सफलता भी मिल सकती है।
  • वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का शनि पर ठंडा प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातकों को मानसिक परेशानियां कम झेलने को मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Shani Ki Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती के साथ जीवन में आएंगी ये चुनौतियां, उपाय जानें और संभलकर रहें ये 3 राशि के जातक

meen-rashi-upay (4)

  • अगर मीन राशि के जातक किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी और आपको लाभ हो सकता है।
  • शनिदेव व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को दूसरे चरण में इन चीजों को देखने मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - शनि की साढ़े साती से अशुभ ही नहीं बल्कि मिल सकते हैं ये शुभ फल

  • अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो साढ़ेसाती के दूसरे चरण में होने से मीन राशि के जातक धार्य सीख सकते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में शुभ परिणाम मिलेगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;