Number  prediction by Expert

Destiny Number 6 Prediction 2024: भाग्यांक 6 वालों को नए साल में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि

भाग्यांक 6 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 02:00 IST

(Destiny number 6 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कोई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है। व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।

अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल अंक 6 है, तो उसका भाग्यांक 6 माना जाता है। यदि आपकी जन्म तिथि 15 -06 -2001 है तो इन सभी का योग (1+5 +0+6 +2+0+0+1 =15 =1 +5=6 ) 6 होगा और इन पर शुक्र ग्रह का शासन होता है। इसके चलते इनमें सद्भाव, प्रेम, सौंदर्य और एकीकरण की भावना आती है। इस नंबर के व्यक्तियों में चुंबकीय गुण होता है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब ऐसे में भाग्यांक 6 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें भाग्यांक 6 वालों का व्यक्तित्व

number..jpg

भाग्यांक 6 वाले लोग मिलनसार होते हैं और अपने से ज्यादा दूसरों की परवाह वाले होते हैं। इस भाग्यांक के लोग प्रेमपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव के होते हैं। यह दूसरे के विचारों को पढ़ने वाले होते हैं।

जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 6 वालों का साल 2024

भाग्यांक 6 वालों के लिए साल 2024 आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने काम को धैर्य के साथ करने की आवश्यकता है। अपनी कला के साथ प्रोडक्टिविटी में भी उन्नति करने के अवसर मिलेंगे।

जानें भाग्यांक 6 का करियर

भाग्यांक 6 वालों को करियर (करियर के लिए उपाय) के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आप नई परियोजनाओं में शामिल होंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

जानें भाग्यांक 6 वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य

भाग्यांक 6 वालों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। वरना आपका खुद का नुकसान हो सकता है।

भाग्यांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति

भाग्यांक 6 वालों के साल 2024 आर्थिक लिहाज से बेहतर होने वाला है। आपको रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। अधिक खर्च करने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - शुक्रवार के दिन न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

भाग्यांक 6 वालों के लिए सुझाव

goddess lakshmi puja

  • भाग्यांक 6 वाले अपने टारगेट पर विशेष ध्यान दें।
  • किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें।
  • भाग्यांक 6 वाले करें माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की करें उपासना
  • भाग्यांक 5 वाले माता लक्ष्मी की पूजा नियमित रूप से करें।
  • मां लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
  • शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान न करें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;