(Leo Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सिंह राशि (सिंह राशि स्वभाव) के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2024 कुछ कमजोर रह सकता है। पंचम भाव में सूर्य और मंगल के सप्तम भाव में एवं शनि के आठवें भाव में उपस्थित होने से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। राहु के कारण अचानक समस्याएं पैदा हो सकती है। आपको रक्त से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त पेट की समस्या, सिर दर्द और बुखार जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।
इस साल आपको अपनी दिनचर्या पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप अनुशासित होकर अपना जीवन व्यतीत करेंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। राहु और केतु की स्थिति मजबूत होने से आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खानपान का विशेष ख्याल रखें। जिससे आपको बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
साल के मध्य माह में इस राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में ठीक महसूस करेंगे। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। आपको जितना हो सके, व्यायाम करने की आवश्यकता है। सभी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Leo 2024 Horoscope: नए साल की शुरुआत में सिंह राशि को उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानें बाकी मामलों में कैसा होगा 2024
सिंह राशि के जातक अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें और व्यायाम अधिकतम रुप से करें। तभी आप स्वस्थ रहेंगे और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। साथ ही बाहर का खाना खाने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - Leo Career Horoscope 2024: आपकी नौकरी या बिजनेस के लिए कैसा रहने वाला है नया साल, ज्योतिष से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।