Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:53 AM IST
Mithun Masik

Gemini Rashifal February 2026: कम्युनिकेशन स्किल्स से जीतेंगे सबका दिल, जानें कैसा रहेगा मिथुन राश‍ि वालों का ये महीना?

फरवरी 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मानसिक विकास, यात्रा और भाग्य में वृद्धि का महीना है। बुध की स्थिति से तार्किक क्षमता और संचार कौशल मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। यह माह नए अवसरों और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत देता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 18:16 IST

Gemini Monthly Horoscope , फरवरी 2026 का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए मानसिक विकास, यात्रा और भाग्य में वृद्धि का संकेत लेकर आ रहा है। आपकी राशि के स्वामी बुध की स्थिति इस माह आपकी तार्किक क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल्स को चरम पर रखेगी। 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके नवम भाव को एक्टिव करेगा, जिससे पिछले कुछ समय से अटके हुए कार्यों में अचानक गति आएगी। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर लेकर आएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि ग्रहों का यह परिवर्तन मिथुन राशि की महिलाओं के जीवन में क्या नए रंग भरने वाला है।

मिथुन राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Gemini Monthly Love Horoscope)

मिथुन राशि की महिलाओं का स्वभाव चंचल और मिलनसार होता है और फरवरी का महीना आपके सामाजिक जीवन में बहार लेकर आएगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह महीना बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो इस माह आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किसी शार्ट ट्रिप या आउटिंग का प्लान बना सकती हैं। इस माह आपके बीच कम्युनिकेशन बहुत स्पष्ट और मधुर रहेगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। 

horoscope

विवाहित महिलाओं के लिए महीने का शुरुवाती समय थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है, जिससे पार्टनर को समय कम दे पाएंगी, लेकिन मध्य में स्थिति सामान्य हो जाएगी। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा, विशेषकर ननद या देवर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी। अविवाहित महिलाएं के लिए यह महीना विशेष है सोशल मीडिया या किसी मित्र के माध्यम से आपकी बातचीत किसी ऐसे व्यक्ति से शुरू हो सकती है जो आपके विचारों से बहुत मेल खाता हो। भावनाओं में बहने की बजाय दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

More For You

उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि का मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)

करियर के मामले पर मिथुन राशि की महिलाओं के लिए फरवरी 2026 नेटवर्किंग का विस्तार करने का महीना है। आपकी राशि का स्वामी बुध व्यापार और बुद्धि का कारक है, इसलिए जो महिलाएं मीडिया, लेखन, टीचिंग, आईटी, या मार्केटिंग के क्षेत्र में हैं, उन्हें इस महीने जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपकी वाणी का प्रभाव इतना गहरा होगा कि आप कठिन से कठिन डील को भी अपनी बातों से फाइनल कर लेंगी। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए 13 फरवरी के बाद का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर या प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो महिलाएं अपना स्टार्टअप शुरू करने की सोच रही हैं, उनके लिए यह समय उत्तम है।इस माह ऑफिस की ऑफिस पॉलिटिक्स से आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है अपनी प्लानिंग्स कलीग्स के साथ शेयर न करें।

उपाय: पक्षियों को सतनाजा डालें और बुधवार को किसी किन्नर को हरी चूड़ियां या वस्त्र दान करें।

इसे भी पढ़ें - साल 2026 की इन तिथियों में न करें कोई बड़ी यात्रा, बन सकते हैं दुर्घटना के योग

मिथुन राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Gemini Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से फरवरी का महीना मिथुन राशि की महिलाओं के लिए उतार-चढ़ाव भरा लेकिन महीना लाभकारी रहेगा। महीने की शुरुआत में कुछ अनएक्सपेक्टेड खर्चे सामने आ सकते हैं, विशेषकर बच्चों की शिक्षा या घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी आय के स्रोत भी मजबूत बने रहेंगे। कमीशन, रॉयल्टी या फ्रीलांसिंग से जुड़ी महिलाओं को इस महीने अच्छा फायदा होने के योग हैं। यदि आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करती हैं, तो लंबी अवधि का नजरिया रखना फायदेमंद साबित होगा। शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग में रिस्क हो सकता है। 20 फरवरी के आसपास आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। यदि आप कोई नया वाहन या लैपटॉप खरीदने की योजना बना रही हैं, तो महीने का दूसरा सप्ताह इसके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों की आर्थिक मदद भी आपको करनी पड़ सकती है।

उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

मिथुन राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि की महिलाओं को फरवरी में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपकी राशि वायु तत्व की है, इसलिए मौसम में बदलाव का असर आप पर जल्दी होता है। इस महीने आपको स्किन अलर्गीएस या नसों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है। धूल-मिट्टी और प्रदूषण से अपना बचाव करें। मानसिक रूप से आप बहुत एक्टिव रहेंगी, लेकिन अत्यधिक काम और मल्टीटास्किंग के कारण मानसिक थकान या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। मास के अंत में हाथों और कंधों में दर्द की समस्या भी उभर सकती है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें। पौष्टिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना आपके लिए अमृत समान रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।

इसे भी पढ़ें - हथेली में मौजूद है ये लाइन तो शादी के बाद खुलेगा भाग्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;