दिवाली का पर्व नजदीक है। इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी, लेकिन इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। धनतेरस इस साल दिवाली से 2 दिन पहले यानी 10 नवंबर को मनाया जाने वाला है। दिवाली का पर्व हर साल एक जश्न के रूप में मनाया जाता है।
लोग इस पर्व में माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। क्योंकि दिवाली का पर्व माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दिन माता हर घर में पधारती है।
अगर आप भी इस दिवाली माता को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता के सबसे पसंदीदा कलर के बारे में बताने वाले हैं।
इस पर्व में माता को प्रसाद के साथ-साथ भेट के तौर पर साड़ी भी चढ़ाई जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानेंगे कि माता को किस रंग की साड़ी चढ़ाना शुभ है।
माता लक्ष्मी को कौन सा रंग पसंद है?
अक्सर लोगों दिवाली के पर्व पर माता को किसी भी रंग की साड़ी चढ़ाते हुए देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं फिर उस साड़ी को स्वयं पहनने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वह इन बातों का ध्यान नहीं रखती कि आखिर माता को किस रंग की साड़ी चढ़ाना शुभ है।
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली में मां लक्ष्मी और गणेश को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मिल सकती है सफलता
माता को इस रंग की चढ़ाएं साड़ी
माता को लाल रंग और गुलाबी रंग से अधिक प्रेम है। इसलिए ही उन्हें लाल रंग के श्रृंगार की वस्तुएं एवं पुष्प चढ़ाए जाते हैं। इसलिए दिवाली पर अगर आप माता को चढ़ाने के लिए साड़ी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इन रंगों का ध्यान रखना चाहिए। आप लाल और गुलाबी रंग की साड़ी ही खरीदें।(मां लक्ष्मी मंत्र)
ध्यान रखें की माता को चढ़ाई गई साड़ी में प्लास्टिक का वर्क ना हो। क्योंकि प्लास्टिक की चीजें पूजा में शुभ नहीं होता है। इसलिए आप इस तरह के वर्क वाली साड़ी को माता को न चढ़ाएं।
कोशिश करें की आप माता को बिना वर्क वाली लाल रंग की साड़ी ही चढ़ाए।
इसे भी पढ़ें-Diwali 2023: जानें दीपावली पर कैसे सजाएं अपना घर और क्या है इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें?
क्यों शुभ होते हैं ये रंग
दरअसल, लाल रंग को सौभाग्य का रूप माना जाता है। इसके सिवा आपने पूजा में संतरी रंग, पीला और गुलाबी रंग का भी अधिक इस्तेमाल देखा होगा। दरअसल इन रंग के कपड़े का उपयोग हर शुभ काम में होता है।
मां लक्ष्मी और मां दुर्गा का भी प्रिय रंग लाल ही है। इसलिए ही पूजा के स्थान पर लाल रंग का ही कपड़ा बिछाया जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों