Narasimha Jayanti Pr Kya Kare Kya Nahi 2025: नरसिंह जयंती के दिन न करें ये गलतियां, लग सकता है दोष

शास्त्रों में वर्णित है कि नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भय और नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है। वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए नहीं तो भगवान नरसिंह रुष्ट हो सकते हैं। 
narasimha jayanti 2025 what not to do

नरसिंह जयंती इस साल 11 मई, रविवार के दिन मनाई जाएगी। नरसिंह जयंती के दिन भगवान विष्णु के रौद्र अवतार भगवान नरसिंह की पूजा का विधान है। शास्त्रों में वर्णित है कि नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भय और नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है एवं व्यक्ति में आध्यात्मिक बल की भी बढ़ोतरी होती है। वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए नहीं तो भगवान नरसिंह रुष्ट हो सकते हैं और आपको पूजा में दोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नरसिंह जयंती के दिन कौन से काम करें और कौन से कामों को करने से बचें।

नरसिंह जयंती 2025 के दिन क्या करें?

नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की विशेष पूजा-अर्चना करना सबसे महत्वपूर्ण है। उनकी प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें और उन्हें लाल फूल, केसर, चंदन, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। नरसिंह जयंती पर व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। आप निर्जला व्रत या फलाहारी व्रत रख सकते हैं। व्रत रखने से मन शुद्ध होता है और भगवान नरसिंह का आशीर्वाद मिलता है।

narasimha jayanti 2025 pr kya karna chahiye kya nahi karna chahiye

इस दिन नरसिंह स्तोत्र, नरसिंह कवच और अन्य नरसिंह मंत्रों का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। इन स्तोत्रों और मंत्रों में भगवान नरसिंह की शक्ति और महिमा का वर्णन है। इनका पाठ करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आप 'ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:Narasimha Jayanti 2025 Astro Tips: नरसिंह जयंती के दिन घर में क्यों स्थापित करते हैं शेर की मूर्ति?

नरसिंह जयंती के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन या अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं। भगवान नरसिंह के भक्तिमय कीर्तन और भजन गाना या सुनना इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे मन शांत होता है और भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ती है।

नरसिंह भगवान के मंदिर जाना और उनके दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। आपके आसपास कोई नरसिंह मंदिर है तो वहां अवश्य जाएं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दिन ब्राह्मणों और विद्वानों का सम्मान करना और उन्हें भोजन या दक्षिणा देना भी शुभ माना जाता है। नरसिंह जयंती एक पवित्र दिन है, इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य जैसे नए व्यापार की शुरुआत या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ माना जाता है।

नरसिंह जयंती 2025 के दिन क्या न करें?

भगवान नरसिंह उग्र रूप वाले देवता हैं, लेकिन उनके भक्त को इस दिन क्रोध और हिंसा से बचना चाहिए। शांत और सौम्य व्यवहार रखें। इस दिन मांस, मछली, अंडा या शराब जैसे तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। नरसिंह जयंती के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए, खासकर गरीबों और कमजोरों का। सभी के साथ प्रेम और सम्मान से व्यवहार करें।

इस पवित्र दिन अपने मन को शुद्ध रखें और बुरे विचारों से दूर रहें। सकारात्मक और भक्तिमय विचारों पर ध्यान केंद्रित करें। सत्य बोलना एक धार्मिक कर्तव्य है, और नरसिंह जयंती के दिन विशेष रूप से झूठ बोलने से बचना चाहिए। अपने कर्मों से किसी को भी दुख या कष्ट न पहुंचाएं। सभी प्राणियों के प्रति दया भाव रखें।

यह भी पढ़े:क्यों असुर करते थे सिर्फ भगवान शिव की ही पूजा? जानें क्या था कारण

एकादशी और चतुर्दशी जैसे पवित्र दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना उत्तम माना जाता है, इसलिए इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से बचें। पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ है।

narasimha jayanti 2025 pr kya kare kya na kare

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह को कौन से फूल अर्पित करें?

    नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह को लाल फूल अर्पित करना चाहिए।