हिंदू धर्म में कई सारे त्योहार ऐसे होते हैं, जिनका नाम एक होता है। लेकिन उन्हें मनाने का महत्व अलग-अलग होता है। इसलिए हर जगह पर इन्हें अपने अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसे ही राम नवमी और महा नवमी का त्योहार होता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं कि राम नवमी और महानवमी एक ही होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। इनका महत्व और अंतर दोनों ही अलग होते हैं। इसलिए इन्हें मनाने का तरीका भी होता है। चलिए आपको भी बताते हैं कि रामनवमी और महानवमी में अंतर क्या होता है.. साथ ही, उनके लोगों के बीच क्या खासियत है।
राम नवमी का त्योहार इसलिए मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवें अवतार कहा जाता है। उनका जन्म अयोध्या के महाराज दशरथ के यहां हुआ था। आपको बता दें कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। जिस समय भगवान राम का जन्म हुआ था, उस समय पांचों ग्रह उच्चतम स्थिति में मौजूद थे। इसलिए रामनवमी, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इसे राम नवमी कहते हैं।
जिस तरह नवमी में भगवान राम की पूजा की जाती है। वैसे ही महानवमी में मां दुर्गा की पूजा का भी काफी महत्व होता है। महानवमी नवरात्रि के नौ दिनों के अंत में मनाई जाती है। इस समय दुर्गा पूजा का काफी महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि महानवमी में देवी दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर का वध हुआ था। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसे शारदीय नवरात्रों में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन माता दुर्गा की पूजा होती है।
इसे भी पढ़ें: Ram Navami Kab Hai 2025: इस साल कब पड़ रही है राम नवमी? जानें पूजा से लेकर राम दरबार स्थापना तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
राम नवमी और महानवमी में काफी अंतर होता है। इसलिए आपको भी ये जानना जरूरी है। इन त्योहारों को कैसे मनाया जाता है। साथ ही, इसका क्या महत्व है। इससे आपको भी त्योहार का आनंद आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2025: राम नवमी के जरूर करें इन 4 चौपाइयों का पाठ, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।