हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी को बहुत बड़ा पर्व माना गया है। हालांकि लोगों में भ्रम है कि यह त्योहार गणेश विर्सजन से जुड़ा है, मगर सत्य यह है कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा होती है, इसे भगवान का 'महा स्वरूप' भी कहा गया है। हमने भगवान के इस स्वरूप के बारे में उज्जैन के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, " जब हम भगवान स्वरूपों की बात करते हैं तो हमें उनके 10 अवतार- राम, कृष्ण, वामन आदि ही याद आते हैं, मगर असल में भगवान विष्णु के 4 स्वरूप हैं,जिनके नाम महा विष्णु, गर्भोदकशायी विष्णु, क्षीरोदकशायी विष्णु, अंतर्यामी विष्णु हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन सभी लोगों भगवान विष्णु के महा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।"
पंडित जी हमें भगवान के महा स्वरूप के बारे में भी विस्तार से बताते हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करके उनका विशेष आशीर्वाद पाने की आशा रखती हैं, तो आपको पंडित जी द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार ही सारे काम करने चाहिए-
महा विष्णु को भगवान विष्णु का सबसे उच्च और ब्रह्मांडीय रूप माना जाता है। वे "कारण सागर" में योगनिद्रा में रहते हैं और शेषनाग पर विराजमान हो आराम की मुद्रा में नजर आते हैं।। जब वे सांस छोड़ते हैं, तो उनके शरीर के रोमकूपों से अनगिनत ब्रह्मांड उत्पन्न होते हैं। भगवान के इस स्वरूप का कार्य केवल ब्राह्मांड की उत्पत्ति करना है।
भगवान विष्णु का महा स्वरूप बहुत ही दिव्य है। इस स्वरूप की पूजा भी दिव्य होती है। चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं:
ॐ नमो भगवते महाविष्णवे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
इस मंत्र का जाप 108 या 11 बार अवश्य करें।
अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को प्रातः 3:12 बजे से प्रारंभ होकर 7 सितंबर को सुबह 1:41 बजे समाप्त होगी। भगवान के महा स्वरूप की पूजा के लिए सुबह 6:05 बजे से रात्रि 10:22 तक का वक्त अत्यंत शुभ माना गया है।
भगवान विष्णु के इस दिव्य स्वरूप की पूजा करने से आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है, चलिए हम आपको इसके फल के बारे में बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- Anant Chaturdashi Vrat Katha 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन पढ़े ये व्रत कथा, अनंत सुखों की होगी प्राप्ति
भगवान विष्णु के महा स्वरूप की पूजा से न केवल लौकिक सुख मिलते हैं, बल्कि यह आत्मा को परम लक्ष्य, मोक्ष और दिव्यता की ओर अग्रसर करती है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।