What Is the Meaning Of Seeing Nandi Near House: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान सड़कों-मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। कंधे पर कांवड़ रख श्रद्धालु पद यात्रा करते हुए जलाभिषेक करने जाते हैं। साथ ही कुछ लोग प्रत्येक सोमवार उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सावन में सांप पूजन या सर्प दिखने का खास महत्व होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान शिव वाहन नंदी अगर घर के आस-पास दिख जाए, तो क्या होता है और इसका प्रकार का प्रभाव पड़ता है। चलिए पंडित उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं इसका मतलब-
रास्ते में नंदी का दिखने का मतलब क्या है?
बैल यानी नंदी भगवान शिव का वाहन है। जिस मंदिर में भगवान शिव विराजमान हैं, वहां पर नंदी के दर्शन अवश्य मिलेंगे। बता दें कि सावन माह में अगर आपको घर से निकलने पर आपको अपने आस-पास नंदी के दिख जाए, तो यह शुभता की निशानी है। नंदी यानी बैल का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। खासकर जब यह आपके घर के आस-पास या रास्ते में अचानक दिखाई दे। पंडित उदित नारायण ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नंदी भगवान शिव का वाहन और उनका परम भक्त है। नंदी को देखना स्वयं भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल मिलने का संकेत
पंडित जी ने आगे बताया कि, यदि सावन महीने में यदि नंदी घर के बाहर, रास्ते में या किसी मंदिर के पास दिख जाएं तो उसे प्रणाम करें। नंदी के दर्शन का मतलब है कि भगवान शिव आपसे प्रसन्न हैं और आप पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल मिलने का संकेत होता है।
शुभ-शांति का प्रतीक
अगर आपको नंदी किसी स्थान पर शांत अवस्था में बैठे या विश्राम करते दिख जाए, तो इसका मतलब यह घर में शांति, सुख और समृद्धि आने की ओर इशारा करता है। वहीं अगर अचानक से नंदी आपका रास्ता काटते हुए या सामने से गुजरते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले ईश्वर से दर्शन प्राप्त करें।
इसे भी पढ़ें-कौन थे 3 पैरों वाले श्रापित ऋषि? क्या था शिव जी से इनका नाता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों