Vat Savitri Puja 2025: वट सावित्री के दिन व्रती महिलाएं क्या खाएं और क्या खाने से बचें? यहां जान लें नियम

हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत सुहाग की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। अब ऐसे में इस दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं, उन्हें क्या खाना और क्या खाने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
vat savitri puja 2025 what to eat or not during fast

सनातन धर्म में वट सावित्री का व्रत पति की सुख-शांति और आरोग्य और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने से वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। यह दांपत्य जीवन को मजबूत करता है। इतना ही नहीं, निसंतान महिलाएं भी इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं। पंचांग के हिसाब से वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। अब ऐसे में जो महिलाएं वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, उन्हें व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वट सावित्री के दिन व्रती महिलाएं क्या खाएं?

what to eat

वट सावित्री व्रत मुख्य रूप से निर्जला रखने का विधान है, लेकिन यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो या व्रत रखने में कठिनाई हो, तो फलाहार का सेवन किया जा सकता है। वट सावित्री के दिन व्रती महिलाओं को कुछ ऐसी चीजें हैं जो व्रत में खाया जा सकता है। इसलिए अगर आप व्रत रख रही हैं तो यहां विस्तार से जान लें कि क्या-क्या खाना है।

  • सिंघाड़े का आटा से बनी चीजें - सिंघाड़े के आटे से बनी चीज़ें खाई जा सकती हैं, जैसे कि पूड़ियां या चीला।
  • गुड़ और आटे से बनी चीजें - गुड़ और आटे से बनी मीठी पुड़िया या पूए भी खाए जा सकते हैं।
  • चना - वट सावित्री व्रत में चने का खास महत्व होता है। पूजा में भीगे हुए चने का भोग लगाया जाता है, जिसे बाद में प्रसाद के तौर पर खाया जा सकता है।
  • मुरब्बा - आम का मुरब्बा भी व्रत में खाया जाता है।
  • दही और शहद - दही और शहद का सेवन भी किया जा सकता है।
  • साबूदाना - साबूदाने से बनी खीर या खिचड़ी खाई जा सकती है।
  • समा के चावल - समा के चावल का सेवन भी व्रत में किया जाता है।
  • शुद्ध मिठाई या हलवा - घर पर बनी मिठाई या हलवा का सेवन भी कर सकती हैं।
  • नींबू पानी - व्रत में नींबू पानी भी फायदेमंद होता है।
  • सूखे मेवे - काजू, किशमिश, अखरोट और बादाम भी खा सकती हैं।
  • नारियल पानी - नारियल पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसलिए आप व्रत में नारियल पानी पी सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - घर के सामने बरगद का पेड़ होना शुभ या अशुभ?

वट सावित्री के दिन व्रती महिलाएं क्या खाने से बचें?

what not to eat

वट सावित्री के दिन व्रती महिलाओं को कुछ ऐसी चीजें हैं, जो खाने से बचना चाहिए। इसलिए अगर आप व्रत रख रही हैं तो यहां जान लें। किन चीजों को व्रत में खाने से बचना चाहिए।

  • अनाज - वट सावित्री व्रत में गेहूं, चावल और दाल जैसे अनाज का सेवन वर्जित है। इसलिए इसका ध्यान रखें
  • तामसिक भोजन - आप तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।
  • नमक - व्रत के दौरान नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए। सफेद नमक न लें।
  • मसालेदार भोजन - उपवास के दौरान किसी भी तरह के मसालेदार या तले-भुने भोजन से बचें।
  • बाहर की चीजें - व्रत में बाहर की चीजों को खाने से बचना चाहिए। यह अशुद्ध होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Banyan Tree: घर में बरगद का उगना देता है ये गंभीर संकेत

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP