Sita Navami 2024 Puja Vidhi: सीता नवमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री लिस्ट

हिन्दू धर्म में सीता नवमी का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। 

sita navami  puja samagri

Sita Navami Par Mata Sita Ko Kya Chadhaye: हिन्दू धर्म में सीता नवमी का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और माता सीता के साथ-साथ भगवान राम का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा किस विधि से करें और किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही, जानें सामग्री लिस्ट भी।

सीता नवमी 2024 पूजा सामग्री (Sita Navami 2024 Puja Samagri)

sita navami ki samagri

सीता नवमी की पूजा के लिए सामग्री में सीता माता की प्रतिमा या फोटो, पीले फूल, अक्षत, सिंदूर, सुहाग का सामान, एक चौकी, लाल कपड़ा, गंगाजल, चंदन, दीपक, घी, गेंदे के फूलोंकी माला, कलावा आदि शामिल करें।

सीता नवमी 2024 पूजा विधि (Sita Navami 2024 Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। फिर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता सीता का ध्यान करें और एक चौकी मंदिर के आगे बिछाएं। फिर उस चौकी को साफ कर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। फिर मात सीता की स्थापना करें।

इसके बाद माता सीता को गंगाजल से स्नान कराएं। माता सीता को वस्त्र के रूप में कलावा चढ़ाएं। इसके बाद माता सीता को चंदन लगाएं और सिन्दूर भी अर्पित करें। फिर माता सीता के चरणों में फूल अर्पित करें और उन्हें माला पहनाएं।

इसके बाद माता सीता के सामने घी का दीपक जलाएं। माता सीता को किसी भी पीले मिष्ठान का भोग लगाएं। फिर माता सीता के मंत्रों का जाप करें और माता सीता की आरती गाएं। आखिर में भोग को प्रसाद के रूप में परिवार में बाटें।

यह भी पढ़ें:Sita Navami 2024: सीता नवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

सीता नवमी 2024 मंत्र (Sita Navami 2024 Mantra)

sita navami ki puja vidhi

सीता नवमी के दिन माता सीता के एक मंत्र का जाप अवश्य करें। यह मंत्र माता सीता का गायत्री मंत्र है, जिसे सीता गायत्री मंत्र के नाम से जाना जाता है। यह मंत्र है: ॐ जनकनन्दिन्यै विद्महे रामवल्लभायै धीमहि । तन्न: सीता प्रचोदयात् ।।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि सीता नवमी के दिन माता सीता की किस विधि से पूजा करें और किन मंत्रों का जपा करना चाहिए। साथ ही, यह भी जानें कि सामग्री लिस्ट के बारे में। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP