Sita Navami Shubh Muhurat 2024: कब है सीता नवमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Sita Navami Shubh Muhurat & Significance 2024: सीता नवमी माता सीता के जन्म का प्रतीक है, जिन्हें भगवान राम की पत्नी और देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा-पाठ करने का विधान है। 

Sita navami  date shubh muhurat and Significance ()

(Sita Navami 2024 Date) हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सीता इसी दिन धरती से प्रकट हुई थी। इसलिए इस दिन सीता नवमी मनाई जाती है। इस दिन को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। सीता नवमी के दिन विशेष रूप से माता सीता की उपासना करने का विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। माता सीता की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में इस साल सीता नवमी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कब है सीता नवमी? (Sita Navami Kab Hai 2024)

 image   sthal

सीता नवमी का पर्व हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस साल 16 मई को प्रात: 06 बजकर 22 मिनट से लेकर अगले दिन 17 मई को प्रात: 08 बजकर 48 मिनट तक को सीता नवमी की शुभ तिथि है। इस दिन माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक सुख, सौभाग्य और पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

सीता नवमी का शुभ मुहूर्त (Sita Navami Shubh Muhurat 2024)

सीता नवमी का शुभ मुहूर्त 16 मई को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

सीता नवमी पूजा का महत्व क्या है? (Sita Navami 2024 Significance)

माता सीता को पतिव्रता और आदर्श नारी का प्रतीक माना जाता है। सीता नवमी के दिन उनकी पूजा करने से अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है। सीता नवमी के दिन व्रत, पूजा और दान करने से पुण्य लाभ होता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। माता सीता को मातृत्व की देवी भी माना जाता है। सीता नवमी के दिन उनकी पूजा करने से पुत्र-पुत्री का सुख प्राप्त होता है। सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा करने से कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। माता सीता सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने वाली मानी जाती हैं। सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा करने से भक्ति और आत्मबल में वृद्धि होती है। माता सीता धैर्य, त्याग की शिक्षा भी देती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Sita Navami 2024: सीता नवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

सीता नवमी पूजा मंत्र (Sita Navami 2024 Mantras)

mata sita birth story in hindi

यह मंत्र माता सीता को समर्पित सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। इस मंत्र का जाप करने से माता सीता की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Sita Navami 2024: सुख-समृद्धि के लिए सीता नवमी पर करें मां सीता के इन मंत्रों का जाप

  • श्री सीतायै नमः

इस मंत्र का जाप करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ता है और सुखी वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है।

  • श्री सीता-रामाय नमः

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP