Sita Navami Upay 2024: सीता नवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Sita Navami 2024 Remedies for Happiness & Prosperity: सीता नवमी की पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। जिससे जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। 

 
Sita navami  Remedies for happiness and prosperity

(Sita Navami 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी मनाई जाती है। इस दिन माता सीता का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। वहीं इस साल 16 मई को सीता नवमी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीता नवमी के दिन मां जानकी और प्रभु श्रीराम की उपासना करने से जातक की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए उपाय (Sita Navami Upay 2024)

Ram sita laxman

अगर आपके जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है। तो इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की विधि-विधान के साथ पूजा करने से लाभ हो सकता है। इस दिन जानकी स्तोत्र और श्री राम स्तुति का पाठ करने से भी लाभ हो सकता है। इसके अलावा इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी जरूर करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति की भी प्राप्ति हो सकती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सीता नवमी के दिन प्रभु श्री राम मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का सिंदूर माता सीता के चरणों में चढ़ाने से साधकों को विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है। यह उपाय सुबह, दोपहर और शाम के समय करने से विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती है।

धन समृद्धि के लिए उपाय

सीता नवमी के दिन धन और सुख-समृद्धि के लिए घर पर या फिर श्री राम मंदिर में केसरिया रंग का झंडा लगाएं। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम और माता सीता को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने से लाभ हो सकता है। ऐसा करने से माता सीता और श्रीराम प्रसन्न होंगे और जातक के जीवन में कभी किसी तरह की परेशानी नहीं आती है।

वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए उपाय

सीता नवमी के दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम के सामने बैठकर 108 बार "ॐ पतिव्रताय नमः" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता सीता के जन्म की कहानी

तरक्की के लिए उपाय

सीता नवमी के दिन माता सीता को पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, और कुमकुम अर्पित करें। भगवान राम को पीले रंग का वस्त्र, फल, और मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Mata Sita: क्यों 14 साल के वनवास के दौरान माता सीता के वस्त्र नहीं हुए मैले?

नौकरी प्राप्ति के लिए उपाय

PBDbGcyYL. AC UF, QL

अगर आपके नौकरी में किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही है, तो सीता नवमी के दिन माता सीता को लाल रंग का वस्त्र, सिंदूर, और कपूर अर्पित करें। भगवान राम को पीले रंग का वस्त्र, फल, और मिठाई अर्पित करें।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit - Herzindagi and Official website

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP