Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय, माता लक्ष्मी हो सकती हैं प्रसन्न

Shukrawar ke Upay:शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से पहले सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद आप घर की सफाई करके पूजा स्थान को भी साफ करें। इसके बाद पूजा शुरू करने से पहले मुख्य द्वार पर गंगाजल या स्वच्छ जल का छिड़काव करें। 
Shukrawar ke upay

Mata Lakshmi Ko Prasan Karne ke Upay: माता लक्ष्मी को केवल धन की देवी नहीं माना जाता बल्कि वह घर में शांति और संपन्नता के लिए भी जानी जाती है। माना जाता है कि कि जिस घर में लोग देवी लक्ष्मी को पूजते हैं, उस घर में न ही धन की कमी होती है और न ही परेशानियां आपको घेरती है। उनकी पूजा करने से दरिद्रता, तनाव और संकट अपने आप ही पीछे हट जाते हैं। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का खास अवसर माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आप विधिपूर्वक पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपाय करते हैं, तो माता का आर्शीवाद आपको मिल सकता है। आज के इस आर्टिकल में प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित राधे श्याम मिश्रा जी से जानेंगे कि शुक्रवार के दिन किस तरह के उपाय करना शुभ होता है।

कन्याओं को भोजन कराएं

अगर आप शुक्रवार के दिन कुआरी कन्याओं को भोजन करवाती हैं, तो यह शुभ और फलदायी माना जाता है। कन्याएं स्वयं दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का स्वरूप मानी जाती हैं, अगर आप उन्हें खाना नहीं खिला पा रही हैं, तो फल या कुछ पैसे उन्हें दे सकती हैं। खाना खिला रही हैं, तो मीठा भोजन जैसे खीर, पूड़ी, हलवा या फल परोसें।

शुक्रवार के उपायों में करें तुलसी की विशेष पूजा

tulsi puja shukrvaar upay

पंडित जी के मुताबिक, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पूजन का भी महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार के दिन स्नानदि करने के बाद तुलसी को लाल कपड़ा या चुनरी अर्पित करें और घी का दीपक जलाकर आरती करें।

इसे भी पढ़ें: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

शुक्रवार के उपाय में कपूर और लौंग जलाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर और लौंग भी जलाया जा सकता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि कपूर और लौंग जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

शुक्रवार के उपाय में पीपल के पेड़ पर बांधें कलावा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पीपल के पेड़ में भी वास होता है। ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने और दीपक जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। अगर आप कलावा नहीं बांध सकती हैं, तो पीपल के पेड़ की जड़ में दूध भी चढ़ा सकती हैं।

पीपल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाने के लिए सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करें। फिर माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर पूजा-अर्चना करें। इसके बाद जहां भी पीपल का पेड़ है, वहां जाएं और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए दूध अर्पित करें।

शुक्रवार के उपाय में घर की तिजोरी में रखें कौड़ी

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कौड़ी को भी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आप इसे शुक्रवार के दिन तिजोरी में रखते हैं, तो यह आर्थिक परेशानियों को दूर और धन स्थिर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले शुक्रवार के दिन स्नानदि करें और मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने कौड़ी रखकर पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद लाल कपड़े में कौड़ी बांधकर तिजोरी में रख दें।

शुक्रवार के उपाय में लक्ष्मी पूजन में रखें कमल का फूल

Shukrvaar ke upay in hindi

कमल का फूल माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार की पूजा में माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करती हैं, तो यह शुभ हो सकता है। अगर आपको कमल का फूल नहीं मिलता है तो उसकी जगह आप कमलगट्टे या गुड़हल का फूल लाकर भी माता लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी के पौधे से चींटियों के निकलने का क्या है मतलब? ज्योतिष से जानें

शुक्रवार के उपाय में माता लक्ष्मी को लगाएं चावल की खीर और श्रीफल

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की सच्ची भावना से पूजा करें। पूजन के बाद माता लक्ष्मी को मीठी खीर और श्रीफल का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद प्रसाद खुद भी खाएं और परिवार को भी दें। ऐसा करने से आय में बढ़ोतरी हो सकती है और धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन आप चावल, आटा, दूध, दही जैसी चीजों का दान भी कर सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दान करने से बिगड़े काम बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मां लक्ष्मी की आरती

मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ

मां लक्ष्मी की व्रत कथा

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Herindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • शुक्रवार के दिन कौन-सा उपाय करना चाहिए?

    शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ व्रत करें। व्रत में खट्टा खाने से बचना चाहिए। 
  • शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

    शुक्रवार के दिन वस्तु लेन-देन, घर को गंदा रखने और दान-दक्षिणा देने से बचना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन तिजोरी में क्या रखना शुभ होता है?

    माना जाता है कि शुक्रवार के दिन तिजोरी में कमल का फूल रखना शुभ होता है। इससे धन में वृद्धि होती है।