Sawan Somvar Vrat Date

Sawan Somwar Puja Vidhi 2024: सावन के चौथे सोमवार पर इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

यूं तो पूरे सावन ही भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार की पूजा और भी विशेष मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।   
Editorial
Updated:- 2024-08-11, 14:52 IST

वैसे तो पूरे सावन ही भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार की पूजा और भी विशेष मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।

ऐसे में सोमवार के दिन किया गया शिव पूजन महादेव की असीम कृपा आपके जीवन में लेकर आता है। इस दिन की पूजा में जलाभिषेक, रुद्रकाभषेक और शिव पूजन को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। सावन महीने का चौथा सोमवार 12 अगस्त को पड़ रहा है। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानें कि इस दिन आपको किस विधि से शिव पूजन करना चाहिए।

सावन सोमवार संपूर्ण पूजा विधि 2024

सावन के चौथे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। 

sawan somvar puja vidhi

फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। आप चाहें तो दूध भी चढ़ा सकते हैं। हां, लेकिन इस बात अक ध्यान रहे कि अगर दूध तांबे के लोटे से चढ़ा रहे हैं, तो फिर दूध में पानी न मिलाएं।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में शिव जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, भांग या फिर भस्म का लेप लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र साबुत और साफ होना चाहिए। गंदा या कटा-फटा बेलपत्र न चढ़ाएं। 

इसके बाद शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। फिर शिवलिंग पर पांच प्रकार के फल और भगवान शिव के प्रिय फूल अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव को उनका प्रिय भोग भी लगाएं। 

यह भी पढ़ें: Somvar 2024: सावन के पांचों सोमवार पर शिवलिंग के आगे जलाएं ये दीया, महादेव हो जाएंगे प्रसन्न

इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप सावन के चौथे सोमवार पर अवश्य करें। सावन सोमवार पर शिव चालीसा का पाठ करना भी हितकारी है।

sawan somvar ki puja vidhi

इसके बाद शिवलिंग के आगे कलावे की बत्ती का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती गाएं। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ भोग खुद नहीं खाना चाहिए। उस प्रसाद को किसी को दान कर दें। 

इस तरह से शिवलिंग की पूजा करने के बाद, भगवान शिव से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

 

अगर आप भी सावन में भगवान शिव के लिए व्रत रख पूजा करना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि सावन सोमवार की संपूर्ण पूजा विधि क्या है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;