सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन के सोमवार को शिव पूजा और मंत्र जाप का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय होता है।पंचांग के हिसाब से सावन का महीना पावन और पवित्र माना गया है। इस माह में भगवान शिव का पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी कठिनाईयां भी दूर हो जाती है। बता दें, इस साल सावन का महीना बेहद खास माना गया है।
यह माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस माह में हरे रंग के वस्त्र पहनने का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस माह में सावन माह में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए व्रत रखा था। जिससे भोलेनाथ बेहद प्रसन्न हुए थे। अब ऐसे में अगर आपकी ऐसी मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार के दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं। जिनका जाप करना उत्तम माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्र का जाप
सावन सोमवार में भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है।
- ॐ नमः शिवाय:
आरोग्य प्राप्ति के लिए करें मंत्र जाप
सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ हो सकता है। इसका जाप करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और आरोग्य प्राप्त होता है।
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
सावन सोमवार में करें छह विकारों का जाप
सावन सोमवार में भगवान शिव के छह विकारों का जाप करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। यह मंत्र भगवान शिव के छह मुखों का स्मरण करता है। इसका जाप करने से छहों विकारों (काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, और अभिमान) से मुक्ति मिलती है।
- ॐ षडानन शिव रूपाय नमः:
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somvar 2024 Shubh Yoga: सावन में इस बार 5 सोमवार पड़ने से हो रहा है इन विशेष शुभ योगों का निर्माण, जानें महत्व
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंत्र जाप
अगर आपको विवाह संबंधित किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इस मंत्र का जाप करें।
- ॐ नमः शिवाय गौराय चंद्रशेखराय नमः:
भगवान शिव के स्तुति मंत्र का जाप
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के स्तुति मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।
- ॐ शंकर शंकर जय जय शंकर:
मोक्ष प्राप्ति के लिए करें मंत्र जाप
सावन सोमवार में भगवान शिव के गंगाधर रूप के मंत्र का जाप करें। इसका जप करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष प्राप्त होता है।
- ॐ गंगाधर मंत्र:
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, धन-संपदा से भर जाएगा घर
सावन सोमवार में करें नीलकंठ मंत्र का जाप
सावन सोमवार में भगवान शिव के नीलकंठ मंत्र का जाप करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- ॐ जय नीलकंठ महादेवाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों