धार्मिक और ज्योतिष के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भक्त शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। जब कर्क संक्रांति सावन के महीने में आती है, तो यह योग शिव पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सूर्य आत्मा और पिता का कारक है, जबकि चंद्रमा मन और माता का। सावन में कर्क संक्रांति के दौरान इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन एक शुभ ऊर्जा का संचार करता है। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन कर्क संक्रांति के दिन करें अन्न दान
कर्क संक्रांति पर दान-पुण्य के कार्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ काम कई गुना फल देता है। चूंकि कर्क संक्रांति से दक्षिणायन की शुरुआत होती है, इसलिए इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करना विशेष रूप से फलदायी होता है। अन्न दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे परिवार में प्रेम और सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से ग्रह दोष और असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है। कर्क संक्रांति पर सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है। अन्न दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत नहीं है, उनके लिए इस दिन अन्न दान करना विशेष रूप से लाभकारी होता है।
सावन कर्क संक्रांति के दिन करें काले तिल का दान
काले तिल का संबंध शनिदेव से माना जाता है, जबकि संक्रांति सूर्य के राशि परिवर्तन का पर्व है। इस दिन काले तिल का दान करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और शनि दोष का प्रभाव कम होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संक्रांति के दिन दान करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। काले तिल का दान इसे और अधिक प्रभावी बनाता है। काले तिल का संबंध पितरों से भी है। इस दिन काले तिल का दान या तिल अर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। काले तिल का दान करने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन के सोमवार व्रत में कौन-सा फल और अनाज खाना है सही, जानें उपवास में किस नमक का करना चाहिए सेवन
सावन कर्क संक्रांति के दिन करें गुड़ का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को आत्मा, सफलता और यश का कारक माना जाता है। कर्क संक्रांति पर गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और भाग्य का साथ मिलता है। यह सूर्य देव को प्रसन्न करता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। गुड़ को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसका दान करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है, और रोगों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों