चातुर्मास से पहले जरूर करें ये पवित्र अनुष्ठान, भाग्य का मिलेगा साथ

चातुर्मास आरंभ होने वाला है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भगवान विष्णु चार माह के लिए निद्रा में चले जाते हैं। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसे अनुष्ठान हैं, जिन्हें करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
rituals to be perform before chaturmas for good luck

आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक के चार महीने चातुर्मास कहलाते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं, इसलिए कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते। हालांकि, यह समय आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य कमाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। चातुर्मास से पहले कुछ विशेष अनुष्ठान करने से न केवल आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि आपके भाग्य को भी मजबूती मिलती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से ऐसे 5 पवित्र अनुष्ठान के बारे में जानते हैं। जो आपको चातुर्मास से पहले अवश्य करने चाहिए।

चातुर्मास शुरू होने पहले करें पितरों का तर्पण

10_09_2022-pitru_paksha_2022_1_23057933

चातुर्मास से पहले अपने दिवंगत पितरों का तर्पण करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। तर्पण के लिए आप किसी योग्य ब्राह्मण से सलाह ले सकते हैं या फिर घर पर ही श्रद्धापूर्वक पितरों को जल अर्पित कर सकते हैं। यह अनुष्ठान आपके पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक तरीका है।

चातुर्मास शुरू होने से पहले करें तुलसी पूजन

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र पौधा माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। चातुर्मास से पहले तुलसी का विधिवत पूजन करना और यदि संभव हो तो अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। तुलसी पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ध्यान रखें कि चातुर्मास के दौरान तुलसी तोड़ने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - चातुर्मास शुरू होने से पहले घर लेकर आएं ये शुभ चीजें, सौभाग्य और समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

चातुर्मास शुरू होने से पहले भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और अभिषेक

mohini-ekadashi-2025-date-1746432242122

चातुर्मास भगवान विष्णु के शयन का काल होता है, इसलिए इससे पहले उनकी विशेष पूजा-अर्चना करना बहुत लाभकारी होता है। भगवान विष्णु के विभिन्न मंत्रों का जाप करना, जैसे "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना है। यह अनुष्ठान आपको चातुर्मास के दौरान भगवान की कृपा प्राप्त करने में मदद करेगा और आपके जीवन में स्थिरता और शांति लाएगा। साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, इस दिन कर लें 5 में से कोई 1 उपाय... घर में बनी रहेगी शुभता

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP