Ram Navami 2024: इस साल रामनवमी पर बन रहा है विशेष संयोग, इन राशियों पर होगी प्रभु श्री राम की विशेष कृपा

रामनवमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन को प्रभु के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। इस साल का त्योहार कुछ खास है। आइए जानें क्या है वजह। 

 

ram navami shubh gajkesri yog

इस साल रामनवमी का पर्व 7 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और पूरी श्रद्धा भाव से श्री राम का पूजन किया जाता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्री राम का जन्म हुआ था। उसी समय से हर साल इसी तिथि को पूरे देश में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है और इस दिन राम मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है।

ज्योतिष की मानें तो इस साल रामनवमी के दिन विशेष गजकेसरी योग बन रहा है जिसकी वजह से कई राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों पर प्रभु श्री राम की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें उन राशियों के बारे में विस्तार से।

रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग

ram navami yog effects on zodiac

ऐसा माना जा रहा है कि इस साल रामनवमी के दिन योग बन रहे हैं जो त्रेता युग में श्री राम के जन्म के समय बने थे। इसी वजह से इस साल की राम नवमी बहुत खास है। इस साल राम नवमी के दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होने के साथ दशम भाव में रहेंगे। इसके साथ ही 17 अप्रैल को गजकेसरी योग भी बन रहा है। यह बहुत ही शुभ योग हैं और कई राशियों की किस्मत बदल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस दिन गजकेसरी योग भी प्रभाव में रहेगा जो भगवान राम की कुंडली में भी मौजूद था।

इसे जरूर पढ़ें: Ram Navami Puja Vidhi and Samagri 2024: राम नवमी के दिन इस विधि से करें श्रीराम की पूजा, जानें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

मेष राशि पर होगा रामनवमी के शुभ योग का प्रभाव

पिछले कुछ दिनों से मेष राशि के जीवन में समस्याएं चली आ रही थीं और समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा था, लेकिन रामनवमी के दिन बनने वाले शुभ योग की वजह से आपकी राशि को आर्थिक लाभ होगा और आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी।

यदि आपकी नौकरी में समस्याएं आ रही थीं तो वो भी दूर होंगी और आपको वर्कप्लेस पर एक नई पहचान मिल सकती है। आपको इस दौरान संपत्ति का लाभ भी हो सकता है। यदि आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्द ही इसका अवसर मिलेगा। यही नहीं रिश्तों की देखें तो आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन मजबूत होगा।

कर्क राशि पर होगा रामनवमी के शुभ योग का प्रभाव

ram navami effects of zodiac signs

इस साल रामनवमी के शुभ अवसर पर आपके ऊपर श्री राम की विशेष कृपा होगी। आपको नौकरी में लाभ होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति का निर्देशन मिल सकता है जो आपको लाभ दिलाएगा और अपनी योजनाएं बनाने में मदद करेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। आपका पारिवारिक जीवन बेहतर होगा और आपको अपने रिश्तों से पूर्ण लाभ मिलेगा।

तुला राशि पर होगा रामनवमी के शुभ योग का प्रभाव

टूल्स राशि के लोगों को रामनवमी के गजकेसरी योग का पूर्ण लाभ मिलेगा और आपके जीवन में चली आ रही कोई भी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। यदि आपका धन अटका हुआ है तो वो जल्द ही आपको वापस मिलेगा।

आपको नई संपत्ति का लाभ मिलेगा और नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। यदि आप उनमें से हैं जो विवाह की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपका विवाह हो सकता है। आपकी नौकरी में भी जल्द ही प्रमोशन के योग हैं।

मकर राशि पर होगा रामनवमी के शुभ योग का प्रभाव

ram navami effets on zodiac

मकर राशि के जातकों को इस साल राम नवमी के गजकेसरी योग का पूरा लाभ मिलेगा। उन्हें सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपके बिगड़े हुआ काम भी बनने लगेंगे। इस समय के बाद से आपको आर्थिक लाभ हो सकते हैं और आपके जीवन में धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

आपको वर्कप्लेस पर तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी कोई नई नौकरी लग सकती है या फिर पुरानी नौकरी में ही प्रमोशन हो सकता है। आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मनमुटाव दूर होंगे। आपको किसी भी मुश्किल से बाहर आने में मदद मिलेगी। यह योग आपको राजा के सामान सुख प्रदान करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Ram Navami Puja Muhurat 2024: रामनवमी पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें यहां

मीन राशि पर होगा रामनवमी के शुभ योग का प्रभाव

आपको रामनवमी के गजकेसरी योग का विशेष लाभ होगा और आपके करियर में चली आ रही कोई भी बाधा दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप यदि किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो जल्द ही उससे बाहर निकलने का मौका मिलेगा। अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसका लाभ मिलेगा।

राम नवमी के गजकेसरी योग का कुछ राशियों पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। यहां बताए अनुमान के अनुसार आप भी आने वाले समय की योजना बना सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:pixabay.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP