Ram Navami Ki Stuti: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री राम के बाल स्वरूप की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति राम नवमी के दिन श्री राम की विधिवत श्रद्धा से पूजा करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि राम नवमी के दिन क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त।
राम नवमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी 17 अप्रैल, दिन बुधवार को पड़ रही है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि भगवान राम का जन्म मध्याहन मुहूर्त में हुआ था यानी कि दिन के मध्य में श्री राम जन्में थे। ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय अभिजीत मुहूर्त भी था। ऐसे में राम नवमी की पूजा इन्हीं दो मुहूर्तों में करना श्रेष्ठ माना जाता है।
ऐसे में 17 अप्रैल के दिन यानी कि राम नवमी तिथि पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबज 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट रहेगा। इसके अलावा, मध्याहन पुण्यकाल मुहूर्त सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 43 मिनट रहेगा। हालांकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त का योग नहीं बन रहा है।
राम नवमी के दिन हवन का शुभ विजय मुहूर्त दोपहर को 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। गोधुली मुहूर्त का समय शाम को 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक है। वहीं, सायाहन संध्या शाम को 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 56 मिनट तक है। वहीं, रवि योग पूरे दिन रहेगा।
यह भी पढ़ें:Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन घर में जरूर करें इन चीजों की स्थापना, सदैव बनी रहेगी समृद्धि
ज्योतिष गणना के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि इन मुहूर्तों में पूजा करने से श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी। भगवान श्री राम की असीम कृपा मिलेगी और घर एवं जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। भगवान श्री राम की कृपा से जीवन के संकट दूर हो जाएंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों