सनतन धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार बेहद पावन माना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनकी अच्छी सेहत और सफलता के लिए कामना करती हैं। साथ ही भाई भी अपनी बहन को सभी खुशियां और रक्षा करने की वचन देता है।
वहीं पंचांग के हिसाब से इस साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की पूर्णिमा यानी कि 19 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जाएगा। बता दें, भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी किस विधि से बांधें, सही तरीका और नियम क्या है। साथ ही राखी बांधने के दौरान कौन सा मंत्र बोलें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या है?
पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को रात 03 बजकर 04 मिनट से आरंभ हो रहा है और इस तिथि का समापन 19 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ समय क्या है?
इस साल रक्षाबंधन के दौरान 19 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम 06 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 10 मिनट तक प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ रहेगा। इसलिए इस दौरान ही राखी बांधें।
राखी बांधने का सही नियम और तरीका क्या है?
रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और राखी की थाली सजाएं।
राखी की थाली में रोली चावल, राखी दीया और मिठाई भी रखें।
राखी बांधने से पहले भाई और बहन को व्रत जरूर रखना चाहिए।
इस दिन भाइयों को तिलक लगाना चाहिए और फिर राखी बांधना चाहिए।
बहनों को अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधनी चाहिए।
इसेक बाद भाई को मिठाई खिलाना चाहिए और फिर आरती उतारें।
इसे जरूर पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भाई को राशि अनुसार बांधें इन रंगों की राखी, चमक सकती है किस्मत
राखी बांधने के बाद भाई अपनी बहनों को आशीर्वाद दें और उन्हें उपहार दें।
राखी बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।
राखी बांधते समय बहनें इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।
येन बद्धो बली राजा दान वेन्द्रः। महाबाला।।
तेन त्वामनु बाघनामि रक्षो मा चल मा चलः।
इसे जरूर पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन में अपने ईष्टदेव को किस विधि से बांधें राखी?
राखी कब खोलनी चाहिए?
रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस दिन जब भाई की कलाई पर बंध जाए तो उसे कम से कम 24 घंटे तक बांधे रखना चाहिए। एक दिन बीत जाने के बाद उस राखी को खोलकर उतार दें। आप चाहें तो जन्माष्टमी के बाद भी राखी खोल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों