शुक्रवार को घी का दीपक जलाने से क्या होता है?


Jyoti Shah
21-03-2024, 15:40 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष भगवान को समर्पित होता है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार के दिन घी का दीपक जलाने से क्या होता है। आइए जानें-

शुभ फल की प्राप्ति

    माना जाता है कि शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कैसे जलाएं दीपक

    शुक्रवार के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही, दीया जलाने के लिए रुई की जगह लाल धागे की बाती का इस्तेमाल करें।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    अगर आप शुक्रवार के दिन सही तरीके से घी का दीपक जलाते हैं, तो माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धन लाभ

    शुक्रवार के दिन घर में पूजा के दौरान घी का दीपक जलाने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ होता है।

गृह क्लेश होगा दूर

    अगर आपके घर में तनाव और क्लेश बना रहता है, तो शुक्रवार के दिन घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे गृह क्लेश खत्म हो सकता है।

सुख-समृद्धि

    शुक्रवार के दिन घी का दीपक जलाने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

वास्तु दोष करे दूर

    अगर आप शुक्रवार के दिन घी का दीया जलाएं, तो इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है। साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    शुक्रवार को घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।