raksha bandhan tilak significance

Raksha Bandhan Tilak 2024: रक्षाबंधन पर भाई के माथे पर लगाएं इन चीजों का तिलक, चमक सकती है किस्मत

रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों के बीच प्यार को बढ़ाने का शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन यदि आप अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के साथ माथे पर तिलक भी लगाती हैं तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-08-14, 14:27 IST

रक्षाबंधन हिंदुओं के मुख्य पर्वों में से एक है। इस दिन भाइयों और बहनों के बीच पवित्र बंधन की ख़ुशी मनाई जाती है। यह वह दिन होता है जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगती हैं। यही नहीं राखी के बदले भाई अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं।

बहनें भाइयों से सुरक्षा का आशीर्वाद लेती हैं। इस त्योहार के दिन किए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठानों में से एक प्रथा है भाई के माथे पर तिलक लगाना। तिलक लगाना एक शुभ कार्य माना जाता है और विभिन्न सामग्रियों से लगाया गया तिलक भाई के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आम तौर पर माथे पर कुमकुम, चावल, हल्दी, सिंदूर और केसर से लगाया जाता है। मान्यता है कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के साथ माथे पर तिलक लगाने से  सुरक्षा, समृद्धि और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाए रखने का आशीर्वाद मिलता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें रक्षाबंधन पर भाइयों के माथे पर पवित्र सामग्रियों से तिलक लगाने का महत्व क्या है। 

रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है 

applying tilak on forehead

तिलक लगाना किसी भी शुभ काम का एक अभिन्न अंग माना जाता है। यह माथे के बीच में लगाया जाता है और इससे शरीर के सभी चक्रों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जिस व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाता है उसे सभी समस्याओं से सुरक्षित रहने का आशीर्वाद मिलता है। रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधने के साथ भाई के माथे पर तिलक भी लगाती हैं क्योंकि इससे उनकी सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। 

कुमकुम के तिलक का महत्व 

कुमकुम को मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है। यह साहस, शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतीक होता है। इसका लाल रंग मंगल ग्रह की उग्र और ऊर्जावान विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षाबंधन जैसे अवसर पर भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाना उसकी जीवन शक्ति को बढ़ाता है और उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। कुमकुम का तिलक न केवल भाई को मंगल ग्रह के सकारात्मक प्रभावों का लाभ पहुंचाता है, बल्कि यह उनके साहस और दृढ़ संकल्प को भी प्रोत्साहित करता है। इस उपाय से भाई को हर क्षेत्र में सफलता का आशीष मिलता है और उसके मन में शक्ति और आत्म विश्वास बढ़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Raksha Bandhan Shubh Yog 2024: रक्षाबंधन पर बन रहे हैं 4 शुभ योग, जानें किस मुहूर्त में भाई को राखी बांधना रहेगा उत्तम

केसर के तिलक का महत्व

kesar tilak significance

केसर को हमेशा से ही सूर्य से जोड़ा जाता है और ये ऊर्जा, जीवन शक्ति के साथ दैवीय कृपा का प्रतीक माना जाता है। इसका सुनहरा रंग सूर्य की उज्ज्वल ऊर्जा और सकारात्मक प्रभावों का प्रतिनिधित्व करता है।

रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर केसर का तिलकलगाने से उसके जीवन में सूर्य की शक्ति का संचार होता है। केसर का इस्तेमाल आमतौर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में किया जाता है, क्योंकि इसे आध्यात्मिक उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

केसर का तिलक सूर्य की ऊर्जा को प्रत्यक्ष रूप से प्रकट करता है, जो जीवन में सफलता और आत्मज्ञान को बढ़ावा देने में सहायक होता है। रक्षाबंधन के अवसर पर, जब बहन अपने भाई के माथे पर केसर का तिलक लगाती है, तो वह उसकी सुरक्षा, समृद्धि और आध्यात्मिक प्रगति के लिए प्रार्थना करती है। केसर का तिलक न सिर्फ भाई को दैवीय आशीर्वाद देता है, बल्कि यह उसे आत्म-विश्वास और मानसिक शक्ति भी प्रदान करता है।

चावल के तिलक का महत्व 

वैसे तो चावल का तिलक कुमकुम या सिंदूर के साथ ही किया जाता है, लेकिन यदि आप किसी भी सामग्री से भाई का तिलक कर रही हैं तो उस पर चावल के कुछ दाने जरूर लगाएं। चावल शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो धन, विलासिता और आराम का प्रतीक माना जाता है।

शुक्र ग्रह हमेशा से ही समृद्धि और भौतिक सफलता पर अपने प्रभाव के लिए जाना जाता है। भाई के माथे पर चावल का तिलक लगाकर, बहन अपने भाई के लिए समृद्धि, प्रचुरता और आरामदायक जीवन के लिए शुक्र का आशीर्वाद लेने का प्रयास करती है। 

हल्दी के तिलक का महत्व 

haldi tilak benefits

हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो हमेशा से ही ज्ञान, विकास और आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि बृहस्पति का प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मकता, सुरक्षा और आध्यात्मिक प्रगति लाता है।

रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से नकारात्मक प्रभावों को दूर करने, विकास को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि भाई का जीवन पथ बृहस्पति के दिव्य मार्गदर्शन से उन्नति की ओर बढ़ता रहे। 

यदि आप रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर इन चीजों का तिलक लगाएंगी तो आपके साथ भाई के जीवन में भी सफलता का आशीष मिलता है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। अपनी राय हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;