Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर जरूर करें इन 4 चीजों का दान, भाई को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए इस लेख में दान करने के महत्व के बारे में जानते हैं। 

Raksha Bandhan  donate these things for brother success

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार पावन माना जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, तरक्की और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को रक्षा करने का वचन भी देता है। रक्षाबंधन का पर्व सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। अब ऐसे में रक्षाबंधन के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रक्षाबंधन के दिन करें अन्न दान

things you should donate on ganga dussehra

रक्षाबंधन के दिन अन्न दान करना सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन अन्न दान करने से पुण्य मिलता है और आत्मा की शुद्धि होती है। अन्न दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आप खाद्य सामग्री जैसे चावल, दाल, आटा आदि दान कर सकते हैं। रक्षाबंधन के दिन अन्न दान करने से भाई को कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

रक्षाबंधन के दिन करें वस्त्र दान

रक्षाबंधन के दिन वस्त्र दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन वस्त्र दान करने से आर्थिक मजबूती बनी रहती है और भाई को कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन वस्त्र दान अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें - Raksha Bandhan 2024 Upay: रक्षा बंधन पर करें ये 10 महाउपाय, भाई के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता

रक्षाबंधन के दिन करें पीले मिठाई का दान

rajbhog sixteen nine

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित है। गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म और न्याय का कारक माना जाता है। पीले रंग के फल का दान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। पीले रंग को पवित्र और शुभ माना जाता है। यह समृद्धि, ज्ञान और खुशी का प्रतीक है। पीले रंग के फल का दान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रक्षाबंधन के दिन पीले मिठाई का दान करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Raksha Bandhan 2024: भाई की कलाई पर न बांधें इन रंगों की राखी, हो सकते हैं अशुभ परिणाम

रक्षाबंधन के दिन गुड़ का करें दान

ड़ ग्रहों को शांत करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। गुड़ ग्रहों को शांत करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। गुड़ का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गुड़ का दान करने से भाई का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP