पितृ पक्ष को विशेष रूप से पितरों का श्राद्ध करने के लिए महत्वपूर्ण समय माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस समय का विशेष महत्व होता है और जो व्यक्ति इस दौरान पितरों की शांति के उपाय करता है और दान-पुण्य करता है उसे पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है। पितृ पक्ष का समय भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक चलता है।
इस दौरान पूरे 16 दिन तक पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है। यदि आप इस दौरान पितरों के लिए कुछ कर्म करते हैं तो उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। इस पूरी अवधि में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान, और श्राद्ध कर्म करते हैं। इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर से आरंभ होकर 2 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या के दिन समाप्त होगा। इस दौरान किए गए कर्मों से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वैसे तो इस दौरान दान-पुण्य को विशेष माना जाता है, लेकिन आपको कुछ चीजें दान में देने से मना किया जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
पितृ पक्ष में न करें लोहे की चीजों का दान
ज्योतिष में लोहा धातु का संबंध लोहा का संबंध शनि ग्रह से होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप पितृ पक्ष के दौरान लोहे व इससे बनी किसी भी वस्तु का दान करते हैं तो इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। लोहे का दान इस अवधि में करने से आपके घर में पितृ दोष हो सकता है। इसके फलस्वरूप आपके घर में बीमारियां और लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2024 Kab Hai 2024: कब है पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां और महत्व
पितृ पक्ष में न करें काले वस्त्रों का दान
काले रंग को कई जगह नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप पितृपक्ष के दौरान काले वस्त्रों का दान करते हैं तो आपके पूर्वज नाराज हो सकते हैं और आपके घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। ऐसा करने आपके परिवार में अशांति आ सकती है और ये पितृ दोष का कारण भी बन सकता है। यदि आप वस्त्रों का दान दे भी रहे हैं तो काले वस्त्रों से बचने की सलाह दी जाती है। इसकी जगह आपको अन्य हल्के रंग के वस्त्रों का दान देना चाहिए।
पितृ पक्ष में न करें नमक का दान
नमक का दान भी पितृ पक्ष में वर्जित माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार नमक को अस्थिरता और रिश्तों में खटास का प्रतीक माना जाता है। यदि आप पितृ पक्ष की अवधि के दौरान नमक का दान करते हैं तो ये कई दोषों का कारण बन सकता है। ऐसा करने से आपके घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं और पितृ दोष हो सकता है। किसी को नमक का दान करने से आप किसी व्यक्ति के कर्जदार भी बन सकते हैं। इसके स्थान पर आप अनाज, फल और अन्य चीजों का दान कर सकते हैं। यदि आप ब्राह्मण को भी दान में कोई सामग्री दे रहे हैं तो नमक दान में न दें।
इसे जरूर पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान अचानक दिख जाएं ये 5 चीजें तो प्रसन्न हैं आपके पूर्वज
पितृ पक्ष में पुराने वस्त्रों का दान न करें
यदि आप पितृ पक्ष में दान-पुण्य करें तो आपको कभी भी पुराने या खुद के इस्तेमाल किए हुए वस्त्र दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की समृद्धि कम हो सकती है और आपके घर में पितृ दोष हो सकता है।
पितृ पक्ष के दौरान दान के लिए आपको नए और वस्त्रों का चयन करना चाहिए। आप जो भी वस्त्र दान कर रहे हैं वो फटे हुए या पुराने नहीं होने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पुराने वस्त्र दान करने से पितृ दोष लगता है, वहीं नए वस्त्रों का दान करने से आपके पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
पितृ पक्ष में सरसों के तेल का दान न करें
सरसों के तेल का दान पितृ पक्ष के दौरान अशुभ माना जाता है। तेल का दान करने से घर में नकारात्मकता का संचार हो सकता है। इसके अलावा, यह परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और कलह का कारण भी बन सकता है।
सरसों का तेल सामान्यतः धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए पितृ पक्ष के दौरान विशेष रूप से इसे दान न करने की सलाह दी जाती है। इससे आपके घर में पितृ दोष हो सकता है और ये नकारात्मक शक्तियों के असंतुलन का कारण भी बन सकता है।
पितृ पक्ष में न करें तामसिक भोजन का दान
पितृ पक्ष के दौरान तामसिक या मांसाहारी भोजन का दान पूरी तरह से वर्जित है। यही नहीं इस दौरान आपको ऐसा भोजन न करने की सलाह भी दी जाती है। हिन्दू धर्म में यह समय पवित्रता और सादगी का माना जाता है और तामसिक भोजन का दान पितरों को अप्रसन्न कर सकता है। ऐसे भोजन का दान करने से परिवार में बीमारियां और अन्य कष्ट आने की संभावना बढ़ जाती है।
यदि आप पितृ पक्ष के दौरान दान-पुण्य करते हैं तो यहां बताई चीजों के दान से बचना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों