Nautapa 2025: नौतपा के दौरान करें पूर्व दिशा से जुड़े ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के नौ दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष विधान माना गया है। नौतपा के नौ दिन पूर्व दिशा से जुड़े कुछ उपाय करने से सूर्य को प्रसन्न और मजबूत किया जा सकता है।  
nautapa 2025 ke jyotish upay

नौतपा का हिन्दू धर्म में खासा महत्व माना जाता है। नौतपा के नौ दिन सूर्य देव अपने प्रचंड तेज को धारण करते हुए न सिर्फ पृथ्वी पर प्रभाव डालते हैं बल्कि सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और उसकी कुंडली पर भी पड़ता है जिसके कारण जीवन में अच्छे-बुरे परिणाम नजर आने लगते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के नौ दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष विधान माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नौतपा के नौ दिन पूर्व दिशा से जुड़े कुछ उपाय करने से सूर्य को प्रसन्न और मजबूत किया जा सकता है।

नौतपा के दौरान पूर्व दिशा के उपाय

सूर्य देव को जल अर्पित करना: नौतपा के दौरान प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें लाल फूल, अक्षत (चावल), कुमकुम और थोड़ा सा गुड़ डालकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। यह उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करता है और जीवन में तेज, यश और आरोग्य प्रदान करता है। जल अर्पित करते समय आप सूर्य मंत्र "ॐ सूर्याय नमः" या गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।

purv disha ke upay during nautapa 2025

घर के मुख्य द्वार को सजाना: नौतपा के दौरान घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बनी तोरण से सजाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में मुख्य द्वार होने पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है।

यह भी पढ़ें:Nautapa 2025 Diya Jalane Ke Niyam: नौतपा के 9 दिन जलाएं ये दीपक, मिल सकता है भाग्य का साथ

पूर्व दिशा को स्वच्छ रखना: अपने घर की पूर्व दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। इस दिशा में किसी भी प्रकार की गंदगी या भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इस दिशा का खुला और स्वच्छ होना सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखता है, जो नौतपा की तेज ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक हो सकता है।

पूर्व दिशा में दीपक जलाना: नौतपा के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम घर की पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाना शुभ होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है। दीपक की रोशनी ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है, जो इस तेज गर्मी के मौसम में मानसिक शांति प्रदान कर सकता है।

यह भी पढ़ें:Nautapa 2025: नौतपा में पीले रंग का वस्त्र पहनने का क्या है धार्मिक महत्व, एक्सपर्ट से जानें

पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करना: यदि संभव हो तो नौतपा के दौरान अपने घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। सूर्य यंत्र सूर्य देव की ऊर्जा को आकर्षित करता है और जीवन में सफलता, समृद्धि और आत्मविश्वास लाता है।

purv disha ke upay in nautapa 2025

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • नौतपा के दौरान सूर्य देव के 12 नामों के जाप के क्या लाभ हैं?

    नौतपा के दौरान सूर्य देव के 12 नामों का जाप करने से धन, यश, वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।