mohini ekadashi 2025 remedies for lord vishnu blessings and prosperity

Mohini Ekadashi 2025 Upay: मोहिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-06, 18:12 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु के मोहिनी रूप को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करता है। उसे कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन के बाद अमृत निकला, तो उसे असुरों से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने एक सुंदर स्त्री, मोहिनी का रूप धारण किया। अपने आकर्षक रूप से उन्होंने असुरों को मोहित कर लिया और देवताओं को अमृत पान करा दिया। इसी कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में जाना जाता है। अब ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सुख-शांति के लिए मोहिनी एकादशी के दिन उपाय

mohini-ekadashi-2025-date-1746432242122

अगर आपके घर-परिवार में बार-बार कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो मोहनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और इस दिन श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसलिए इस दिन उपाय जरूर करें और मोहिनी एकादशी के दिन शाम के समय घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने रखें। इससे लाभ हो सकता है और कलह-क्लेश की स्थिति से भी छुटकारा मिल सकता है।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मोहिनी एकादशी के दिन उपाय

यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी रहती है, तो मोहिनी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। मोहिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर की दरिद्रता दूर हो सकती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए मोहिनी एकादशी के दिन उपाय

मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -    Mohini Ekadashi Kab Hai 2025: इस साल कब पड़ रही है मोहिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन उपाय

ekadashi-tithiyan-2025-dates-1733917789210

यदि आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूजा करें और एक पान के पत्ते पर "ऊं विष्णवे नमः" लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।

इसे जरूर पढ़ें -  Mohini Ekadashi 2025 Dos And Donts: मोहिनी एकादशी के दिन भाग्योदय के लिए क्या करें और क्या न करें? यहां जान लें विस्तार से

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;