Kab Hai Makar Sankranti 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 संक्रांति आती हैं। इन्हीं में से एक है पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मकर संक्रांति जिसे शास्त्रों में अन्य सभी संक्रांतियों में सबसे अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अपनी गति पुनः प्राप्त करते हैं। इसी कारण से इस दिन सूर्य पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कई विशेष लाभ मिलते हैं।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अकहिर इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति। साथ ही, जानेंगे कि क्या है मकर संक्रांति पर पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या है मकर संक्रांति के मनाए जाने के पीछे का रोचक महत्व।
कब है मकर संक्रांति 2024? (Makar Sankranti Kab Hai 2024)
यूं तो मकर संक्रांति का पर्व हमेशा से ही 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है लेकिन इस साल ग्रहों की दिशा को देखते हुए मका संक्रांति की तिथि में बदलाव आया है जिसके चलते इस साला मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
असल में सूर्य देव का धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात को 2 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है। हिन्दू पंचांग में नई तिथि का आरंभ सूर्योदय से होता है। इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी की पड़ रही है।
यह भी पढ़ें:Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा है यह शुभ योग, जानें इसका महत्व
मकर संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti Shubh Muhurat 2024)
मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्यकाल का समय मकर संक्रांति पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है।
इस दिन स्नान और दान का समय सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक का है। इसके अलावा, पूजा के लिए शुभ समय पुण्य काल की अवधि है। पुण्यकाल में मकर संक्रांति की पूजा करना बहुत लाभकारी होगा।
यह भी पढ़ें:Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन करें तिल के उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
मकर संक्रांति 2024 महत्व
मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में जाते हैं और सौभग्य के मार्ग खोलते हैं। इसलिए इस दिन दान करने का बहुत महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा और दान करने से जीवन में अपार सफलता मिलने लग जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों