(Mahashivratri 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। खास बात यह है कि इस साल महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत के साथ-साथ कई शुभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका असर कई राशियों पर बेहद शुभ पड़ने वाला है। यह योग 300 साल के बाद बन रहा है। इस दिन प्रदोष व्रत के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का निर्माण भी हो रहा है। इन दोनों योगों को शिवयोग और श्रवण योग कहा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन किन राशियों का किस्मत चमकेगा। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तुला राशि वालों को होगा लाभ
महाशिवरात्रि पर इस बार शुक्र और बुध तुला राशिवालों के पंचम और छठे भावे में परिवर्तन करेंगे। वहीं शुक्र और बुध गोचर तुला राशिवालों को शिक्षा और करियर में सफलता दिलाएगा। यह गोचर लव लाइफ के मामले में बहुत शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में पहले से सुधार होगा। तुला राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ भी होने की संभावना है। आपकी सभी शत्रु पराजय होंगे। अगर आपका कोई विवाद चल रहा है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर पर ऐसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी सफलता
महाशिवरात्रि के दिन वृश्चिक राशि (वृश्चिक राशि स्वभाव) वाले जातकों को शुक्र और बुध के गोचर से मातृपक्ष से लाभ मिल सकता है। इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। गृह सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर जो लोग वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए शुभ माना जा रहा है। ससुराल पक्ष से भी लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच अनाज, घर में आएगी सुख-समृद्धि
कुंभ राशि वालों को मिलेगा परिवार का सहयोग
महाशिवरात्रि के दिन शुक्र और कुंभ राशि (कुंभ राशि स्वभाव) के गोचर से लव लाइफ के मामले में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। वाणी और व्यवहार से आपसे सभी लोग प्रसन्न रहेंगे।
महाशिवरात्रि के दिन शुक्र और बुध के गोचर से तीन राशि ऐसी हैं, जिन्हें धन लाभ हो सकता है। इस लेख में विस्तार से पढ़ें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों