हर कोई चाहता है कि उसके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की ऊर्जा से हमारी एनर्जी बढ़ जाती है। काम करने में मन लगता है। लेकिन जब भी हमारे काम रुकने लगते हैं, तो हम सबसे पहले घर की एनर्जी को दिखाते हैं। अगर वो नेगेटिव आती है, तो हम सबसे पहले पंडित जी से अपने घर के वातावरण को बदलने के लिए उपाय जानकर इसे करते हैं। पंडित जी जन्मेश द्विवेदी ने एक ऐसे ही उपाय को बताया। जिसे करने से आप भी घर की एनर्जी को पॉजिटिव कर सकते हैं।
दीये के उपाय से घर की एनर्जी होगी पॉजिटिव
घर के वातावरण को पॉजिटिव बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप खास चीजों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर नजर लगते देर नहीं लगती है। ऐसे में घर में दीये को जलाएं और इसके साथ एक आसान उपाय को जरूर करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी रुकावटे कम हो जाएंगी।
दीये के आसान उपाय करने का तरीका
- इसके लिए आपको एक मिट्टी का दीया लेना है।
- इसमें आपको रूई की बाती डालनी है।
- अब इसमें एक दालचीनी की स्टिक डालें।
- इसके बाद इसमें 3 से 4 लौंग लें।
- अब इसमें 2 हरी इलाइची डालें।
- इसमें कपूर डालें और इसे जलाएं।
- इसे जलाने के बाद आपको पूरे घर में घुमाना है।
- इससे आपके घर की नेगेटिव एनर्जी को खींच लेता है।
दीये की बाती से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
- दीये की बाती को आपको जलने के बाद फेंकना नहीं है। इसे आप 15 दिन तक एक जगह इकट्ठा करके रखें।
- दीये की बाती को कभी भी जल में डालकर प्रवाहित न करें।
- दीये की बाती को जलाते समय इसमें लौंग जरूर डालें। इससे पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है।
- दीये को जलाते समय हमेशा तिल के तेल का इस्तेमाल करें।
इस तरीके से आप अपने घर के वातावरण को पॉजिटिव कर सकते हैं। साथ ही, इस उपाय को रोजाना करें। इससे आपके घर में किसी की नजर नहीं लगेगी। बस आपको इस उपाय को सही समय और तरीके से करना होगा। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसकी सलाह ले सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों