luv mandir ki kya hai kahani

Unique Temple: पाकिस्तान के लाहौर में इस स्थान पर श्री राम पुत्र ने त्यागे थे प्राण, यहां आज भी मौजूद है प्राचीन मंदिर

क्या आप जानते हैं कि भारत में भगवान श्री राम के पुत्रों का एक भी मंदिर नहीं है। भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं है जहां लव-कुश की पूजा होती है, मगर पाकिस्तान में लव का मंदिर स्थापित है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-25, 16:12 IST

भगवान श्री राम के मंदिर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। यहां तक कि भगवान राम के परिवार के किसी न किसी सदस्य का मंदिर भी आपको देश-विदेश के किसी न किसी स्थान पर मिल ही जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भगवान श्री राम के पुत्रों का एक भी मंदिर नहीं है। जी हां, भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं है जहां लव-कुश की पूजा होती है, मगर पाकिस्तान में लव का मंदिर स्थापित है जहां श्री पुत्र लव ने अपने प्राण त्यागे थे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें कई रोचक तथ्य इस मंदिर से जुड़े बताए जिनके बारे में आज हम आपके साथ साझा करेंगे।

पकिस्तान में कहा हैं लव मंदिर?

luv mandir ki kya hai katha

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में आने वाले लाहोर में है श्री राम के पुत्र लव का मंदिर। यह मंदिर लाहोर किले के अंदर स्थापित है। आज के समय में यह मंदिर खंडर का रूप ले चुका है, लेकिन जब पकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था तब इस मंदिर में न सिर्फ हिन्दू बल्कि सिख भी पूजा किया करते थे। यह वही स्थान है जहां श्री राम के पुत्र लव ने प्राण त्यागे थे।

यह भी पढ़ें: Unique Temple: क्यों होती है इस मंदिर में श्री कृष्ण के साथ बीमार बुढ़िया की पूजा?

क्या है लव मंदिर का रहस्य?

luv mandir ki kya hai kahani

पौराणिक मान्यताएं कहती हैं कि लव मंदिर जिस जगह पर खड़ा है उसी जगह पर श्री राम के पुत्र लव ने अपने प्राण त्यागे थे। कथा अनुसार, लव ने माता सीता की भांति ही पृथ्वी में खुद को ध्यानांत्रित कर लिया था। बाद में उसी जगह पर लवपुरी की प्रजा ने एक मंदिर का निर्माण किया था। तभी से यह मंदिर वहां स्थापित है, लेकिन अब इस मंदिर में कोई पूजा नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Unique Temples: ऐसे मंदिर जहां पुरुषों का जाना है सख्त मना

क्या लाहौर ही था लुवपूरी राज्य?

luv mandir kaha hai

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज जिस जगह को लाहौर कहा जाता है वह स्थान कभी लवपुरी के नाम से जाना जाता था। यह वही स्थान है जो श्री राम के पुत्र लव का साम्राज्य कहलाया करता था। ऐसा कहते हैं कि जब श्री राम के अपने धामा लौटने का समय आया तब उन्होंने इस स्थान को लवपुरी नाम प्रदान करते हुए इसे अपने पुत्र लव को सौंपा था। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि बाद में मुघलों के भारत पर शासन करने के दौरान अन्य जगहों की तरह ही लवपुरी का नाम बदल कर लाहौर रख दिया गया।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कहां है श्री राम पुत्र कुश का मंदिर?
भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में कुश गांव में स्थापित है कुश देव मंदिर जो श्री राम के पुत्र कुश को समर्पित है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;