Last Lunar Eclipse 2023: 9 साल बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, जानें किस राशि के लिए रहेगा शुभ

Last Lunar Eclipse 2023 Effect on Zodiac Signs: शरद पूर्णिमा दिनांक 28 अक्टूबर को है। इस दिन खीर बनाने का विशेष महत्व है। वहीं इस साल शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण भी लग रहा है। 

Zodiac signs Affect Significance

(last lunar eclipse 2023 effect on zodiac signs) हिंदू पंचांग में दिनांक 28 अक्टूबर दिन शनिवार को शरद पूर्णिमा है। इस दिन खीर बनाकर चांदनी रात में रखी जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन रात्रि में चंद्रमा अपनी 16 कलाओं के साथ पृथ्वी पर शीतलता और शांति का अमृत बरसाता है।

वहीं शरद पूर्णिमा 'शरद ऋतु' का संकेत देता है। बता दें, इस साल चंद्र ग्रहण का साया भी मंडरा रहा है। जो अशुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणे हानिकारक होती है। ऐसे में ग्रहों की चाल में भी बदलाव होने के कारण कई राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए चंद्रग्रहण शुभ और अशुभ माना जा रहा है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का साया 12 राशियों के लिए संकेत लेकर आया है।

शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया

Last Lunar Eclipse Significance

शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया है। यह बहुत अशुभ माना जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। वहीं सूतक के दौरान मंदिर में प्रवेश, यात्रा करना बहुत वर्जित माना जाता है।

  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल - शाम 04 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा।
  • ग्रहण प्रारंभ - रात 01 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा।

चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर असर

Astro Significance of Lunar Eclipse

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ माना जाता है। आपको यात्रा करने से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को निवेश करने में सावधानी बरतनी है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ माना जा रहा है। आपको किसी प्रकार का सुख मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण सुखकारी माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को धन लाभ (धन लाभ उपाय)हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण के दौरान खुले आसमान में कैसे रखें खीर, जानें सही समय

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ है। आपको मानहानि होने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा नहीं है। आपको धन हानि हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ परिणाम लेकर आया है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ माना जा रहा है। आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ है। आपको किसी बात की चिंता हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण (चंद्रदोष उपाय) अशुभ माना जा रहा है। आप किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ माना जा रहा है। आपको धन प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अशुभ माना जा रहा है। आपको कोई दुखी कर सकता है। इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP