Karwa Chauth 2023: शादी के बाद रख रही हैं पहला करवा चौथ, तो इन नियमों को अपनाएं

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। 

Karwa Chauth significance

(karwa chauth) करवा चौथ का व्रत इस साल दिनांक 01 नवंबर को रखा जाएगा। इस व्रत के लिए नवविवाहित महिलाएं बहुत उत्सुक रहती हैं। यह व्रत विवाहित और अविवाहित कन्या के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

वैसे तो कुछ लड़कियां शादी से पहले भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं,लेकिन शादी के बाद का पहला करवा चौथ बहुत शुभ माना जाता है। इसका बहुत ही खास महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए, तो शादी के बाद के पहले करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि शादी के बाद पहली करवा चौथ का व्रत रखी रहीं महिलाओं को किन नियमों को करना जरूरी होता है।

करवा चौथ के दिन इन नियमों का करें पालन (Karwa Chauth Rules)

sargi rules

करवा चौथ के दिन जो महिलाएं पहला करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो उन्हें शादी का जोड़ा पहनकर की करवा चौथ का पूजा करना शुभ माना जाता है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है और आपसी प्रेम भी बढ़ता है।

करवा चौथ के दिन करें 16 श्रृंगार (Do makeup on Karwa Chauth)

करवा चौथ के दिन नवविवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करें और उसी प्रकार पूजन की तैयारी भी करें। इससे दांपत्य जीवन में कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति भी हो सकती है।

करवा चौथ के दिन सुबह बुजुर्गों का आशीर्वाद लें (Take blessings of elders on Karwa Chauth)

जो नवविवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, उन्हें उस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद घर में सभी बड़े-बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद लेना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन की शुरूआत सरगी के साथ होती है और जो महिलाएं पहला करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, उन्हें अपनी सास की तरफ से सरगी (सरगी थाल नियम) के तौर पर मिठाइयां, कपड़े, श्रृंगार मिलती है और उसके बाद व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2023: कौन हैं करवा माता? जानें कैसे इनके नाम पर शुरू हुआ यह पर्व

करवा चौथ के दिन सुने व्रत कथा (Listen Vrat Katha on Karwa Chauth)

करवा चौथ के दिन व्रत कथा सुनने और पढ़ने का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में जो व्रती महिलाएं हैं, उन्हें व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद व्रत खोलते समय न करें ये गलतियां

करवा चौथ के दिन रात्रि में चांद को दें अर्घ्य (Offer Arghya to moon on Karwa Chauth)

Karwa chauth

करवा चौथ के दिन शाम के समय चंद्रमा (चंद्रदोष उपाय) को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। इसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में व्रत का पारण करने से पहले छलनी से पहले चांद को देखा जाता है और उसी छलनी से अपने पति को देखें। उसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

करवा चौथ के दिन नवविवाहित महिलाएं इन नियमों का जरूर पालन करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP