कामाख्या देवी मंदिर असम के गुवाहाटी में स्थित है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इसे स्त्री शक्ति और का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहां पर आकर कुछ लोग संतान सुख की कामना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर होने वाले कुछ खास उपायों को करेंगे तो आपके घर में भी जल्द बच्चे की किलकारी गूंज सकती हैं। इसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से ली, जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने 2 खास उपायों के बारे में बताया। आर्टिकल में आपको भी इन उपायों के बारे में बताते हैं।
कामाख्या देवी मंदिर में चढ़ाएं झूला और घंटा
कामाख्या मंदिर में भक्त संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आते हैं। साथ ही, अलग-अलग तरीके से पूजा करते हैं। इस बार आप कामाख्या देवी मंदिर में झूला और घंटा चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप वहां पर झूला और घंटा चढ़ाते हैं, तो यहां पर मन की सारी मन्नत पूरी होती है। साथ ही, आपको घर में जल्द ही संतान प्राप्ति के संयोग बनते हैं। साथ ही, माता रानी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसलिए आप इस उपाय को मंदिर में कर सकते हैं।
कामाख्या देवी मंदिर में अंबुबाची मेले के दौरान का उपाय
आप अगर विशेष दिन का इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसे में आप संतान सुख की प्राप्ति के लिए अंबुबाची मेले के दौरान के दिनों को चुन सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों माता की शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए कई सारे लोग इन दिनों विशेष रूप की पूजा और अनुष्ठान करवाते हैं। आप भी इसे करा सकते हैं। इससे आपके जीवन में भी संतान सुख मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में मां की यौनी की पूजा करने से पूरी हो जाती है बड़ी से बड़ी मन्नत भी
कामाख्या देवी में संतान प्राप्ति उपाय के लिए इन बातों को जानें
- अगर आप संतान प्राप्ति के लिए इन उपायों को करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे सही तरीके से करें।
- उपायों को करने के लिए सही समय और तरीके को चुनें, ताकि पूजा सही हो सके।
- अगर आप यहां पर कोई पूजा करा रहे हैं, तो इसे नियमित तरीके से कराना चाहिए।
- संतान प्राप्ति के उपाय के समय मंत्रों का जाप जरूर करें।

इन तरीकों से आप कामाख्या देवी मंदिर में पूजा करा सकते हैं। इसके लिए आप मंदिर में मौजूद पंडित जी से भी पूजा करा सकते हैं। साथ ही, इन उपायों के लाभ के बारे में जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अगर शिशु का जन्म हुआ है मूल नक्षत्र में, तो पंडित जी के बताए गए इन उपायों का कर सकती हैं पालन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों