हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के हिसाब से हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज मनाई जाती है। कजरी तीज को कज्जली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। कजरी तीज का पर्व रक्षाबंधन के तीन दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। अब ऐसे में इस साल कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और कजरी तीज का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कजरी तीज कब है?
इस साल कजरी तीज पूजा के लिए तृतीया तिथि का प्रारंभ 21 अगस्त दिन बुधवार को शाम 05 बजकर 06 मिनट से हो रहा है और तृतीया तिथि का समापन 22 अगस्त गुरुवार के दिन दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में कजरी तीज का व्रत 21 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं सूर्योदय तिथि के आधार पर 22 अगस्त को भी कजरी तीज का व्रत मान्य है।
कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?
कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर होगा। वहीं शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 16 मिनट तक है। इस दौरान आप विधिवत रूप से पूजा कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Kajri Teej 2024: कजरी तीज के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करें और क्या न करें?
कजरी तीज पूजा का महत्व क्या है?
कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत विशेष रूप से पति की लम्बी उम्र, बेहतर स्वास्थ और तरक्की के लिए किया जाता है। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, बड़ी तीज, और सातूड़ी तीज आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रखकर मनचाहा वर पाने की कामना करती हैं। माना जाता है कि माता पार्वती की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। कजरी तीज का व्रत पारिवारिक सुख-शांति और समृद्धि लाने में भी सहायक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Kajari Teej 2024: क्या है कजरी तीज का महत्व? जानें क्यों इस व्रत को रखने से सुहागिनों को मिलता है अखंड सौभाग्य
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों