Kajri Teej 2024: कजरी तीज के दिन अखंड सौभाग्य के लिए क्या करें और क्या न करें?

कजरी तीज हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए। यह त्योहार प्रेम, वर्षा और प्रकृति के साथ महिलाओं के गहरे संबंध को दर्शाता है। 

Kajri Teej  dos and donts

हिंदू धर्म में कजरी तीज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण और पावन माना जाता है। यह भाद्रपद माह में मनाई जाती है। यह पर्व सुहाग से जुड़ा होता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इतना ही नहीं इस दिन घर की खुशहाली और संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी व्रत रखा जाता है। अब ऐसे में कजरी तीज के दिन क्या करें और क्या न करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कजरी तीज के दिन क्या करें?

kajari teej

कजरी तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करें।

इस दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार जरूर करना चाहिए।

इस दिन गर्भवती महिलाएं, जो व्रत रख रही हैं। वह फल खा सकती हैं और जल भी ग्रहण कर सकती हैं।

इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इस दिन महिलाओं को रुद्राक्ष की माला जरूर धारण करना चाहिए। इससे मनवांछित फल मिलते हैं।

कजरी तीज के दिन व्रती महिलाओं को पूजा करने के बाद कन्याओं को भोजन अवश्य कराना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

कजरी तीज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से सभी बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है।

कजरी तीज के दिन मेंहदी जरूर लगवाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - जानें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या है अंतर

कजरी तीज के दिन क्या न करें?

kajari teej upay

कजरी तीज के दिन पति से झगड़ा और कलह-क्लेश करने से बचें।

कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।

व्रती महिलाओं को चुगली, निंदा और बुराई करने से बचना चाहिए।

इस दिन सुहागिन महिलाएं सफेद रंग का साड़ी नहीं पहनना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Teej Daan: हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान

व्रती महिलाओं को चुगली, निंदा और बुराई करने से बचना चाहिए।

इस दिन व्रती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। इस दिन भजन-कीर्तन करें।

कजरी तीज के दिन व्रती महिलाओं को झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP