हिंदू धर्म में सभी माह और तिथियां महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठ महीने सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस माह में किए गए सभी काम शुभ फलदायी माने जाते हैं। ज्येष्ठ माह में किए गए दान-पुण्य व्यक्ति के लिए सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इस माह में व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्येष्ठ माह में करें घड़े का दान
हिंदू धर्म में घड़े का दान करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ माह में घड़े का दान करने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। बता दें, ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी होती है और इस दौरान प्यास बहुत लगती है। इसलिए इस दौरान घड़े का दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। घड़े का दान करने से जातकों को वरुण देव की कृपा प्राप्त होती है।
ज्येष्ठ माह में करें छाता का दान
ज्येष्ठ माह में सूर्य की प्रचंड गर्मी होती है, और छाता दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, जिससे सूर्य दोष शांत होता है। छाता दान करने से व्यक्ति को पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, ज्येष्ठ माह में छाता का दान करने से व्यक्ति को वरुण लोक की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, छाता का दान करने से व्यक्ति साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से बच सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Jyestha Month 2025: ज्येष्ठ माह में जरूर करें इन देवी-देवताओं की पूजा, बनी रहेगी कृपा
ज्येष्ठ माह में करें जूते-चप्पल का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। ज्येष्ठ माह सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस माह में जूते-चप्पल का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही जूते-चप्पल का संबंध शनिदेव से है। इसलिए इस माह में जूते-चप्पल का दान करने से कुंडली में स्थित शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Month Kab Se Shuru 2025: जेठ का महीना कब से हो रहा है शुरू? जानें नियम और महत्व
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों