Mon Apr 6, 2026 | Updated 04:37 PM IST HZ Awards 2026
image

Evil Eye Remedy: किसी भी नजर दोष को दूर करेगा 5 रुपये का ये एक उपाय, आप भी जरूर आजमाएं

अगर बिना वजह काम बिगड़ने लगें और मन अशांत रहने लगे, तो यह नजर दोष की वजह से हो सकता है। ऐसे में ज्योतिष में बताए गए कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। कच्चे दूध से जुड़ा यह 5 दिन का उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके जीवन में सकारात्मकता ला सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 13:44 IST

नजर दोष यानी बुरी नजर लगना ज्योतिष और लोक मान्यताओं में एक आम समस्या मानी जाती है। कई बार बिना किसी कारण के ही आपके काम बनते हुए भी बिगड़ जाते हैं या फिर काम में कई बाधाएं आने लगती हैं। अचानक थकान महसूस होना और घर में तनाव बढ़ जाना बुरी नजर की वजह से हो सकता है। यही नहीं अचानक होने वाली धन हानि भी नजर की वजह से हो सकती है। कई बार हम इस बात की असली वजह भी नहीं जान पाते हैं, लेकिन इसका कारण बुरी नजर हो सकता है। ऐसे में नजर दोष दूर करना बहुत जरूरी होता है। ज्योतिष में नजर दोष को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक बहुत आसान और सस्ता उपाय कच्चे दूध का उपाय माना जाता है। इस उपाय को अगर आप 5 दिनों तक आजमाएंगी तो आपके घर और परिवार के सभी नजर दोष दूर हो सकते हैं। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें इस आसान उपाय के बारे में।

कच्चे दूध से नजर दोष कैसे दूर हो सकता है?

evil eye from milk

ज्योतिष के अनुसार कच्चा दूध चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति से जुड़ा होता है। जब किसी व्यक्ति पर नजर दोष होता है तो सबसे पहले उसका मानसिक संतुलन और ऊर्जा प्रभावित होती है। ऐसे में यदि आप कच्चे दूध से स्नान करें तो सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो सकती हैं और इससे जीवन में सकरात्मकता बनी रहती है। आइए जानें ये उपाय कैसे करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या होता है नजर दोष? जानिए शास्त्रों के हिसाब से इसे हटाने का सबसे अच्छा तरीका

कच्चे दूध से नजर दोष दूर करने के लिए क्या करें?

how to remove evil eye with raw milk

नजर दोष को दूर करने के लिए आपको लगातार 5 दिनों तक नहाने के पानी में कच्चे दूध की कुछ बूंदें डालकर उसी पानी से स्नान करना चाहिए। यह उपाय आपको सुबह स्नान के समय करना है। यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में ये उपाय करेंगी तो ये आपके लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है। स्नान करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी कच्चा दूध लेना होगा और कच्चे दूध को नहाने के पानी में मिला लें। स्नान करते समय भगवान से प्रार्थना करें कि आपकी और आपके परिवार की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाएं। यह उपाय आप लगातार 5 दिनों तक करेंगी तो इसके शुभ फल मिल सकते हैं। स्नान के बाद आप सफेद या क्रीम कलर के कपड़े पहनें। लगातार 5 दिनों तक यह उपाय करने से नजर दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और व्यक्ति मानसिक रूप से हल्का महसूस करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Astrologer Parduman Suri (@astro_parduman)

सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें

ऐसा माना जाता है कि सफेद रंग के कपड़ों में बुरी नजर का असर कम होता है, इसलिए आप इस समय पर यदि सफेद कपड़े पहनती हैं तो आपके ऊपर से कोई भी बुरी नजर दूर हो जाती है। यह उपाय आप किसी भी दिन शुरू कर सकती हैं, लेकिन यदि आप यह उपाय सोमवार, गुरुवार या शनिवार से शुरू करें तो यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इन 5 दिनों में सुबह सूर्योदय के बाद स्नान करके आपको सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

अगर आपके ऊपर भी किसी तरह की बुरी नजर का प्रभाव है, तो आपको यहां बताए गए उपाय को 5 दिनों तक करना है, जिससे आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;