हिंदू धर्म में होली का पर्व मुख्य रूप से रंगों, प्रेम, और खुशी का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत है। होली का पर्व विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस दिन देवी-देवताओं की पूजा भी की जाती है। अब ऐसे में होली के दिन आपके घर में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा किस मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है और ईष्टदेव को गुलाल कब लगाएं। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होली के दिन घर में अपने ईष्टदेव की पूजा कब करें?
होली के दिन सबसे पहले सुबह के समय पूजा न करें। पहले आप अपने घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं के सामने एक छोटे से बर्तन में गुलाल, रंग रख दें। रंग खेलने के बाद स्वयं स्नान करें और आप अपने लड्डू गोपाल या फिर अपने आराध्य को स्नान कराएं। स्नान कराने के बाद पूजा विधिवत रूप से करें और घर में बने पकवान का भोग लगाएं। जब भोग लगा लें। उसके बाद आप गुलाल पहले अपने आराध्य को लगाएं। अपने आराध्य को लगाने के बाद फिर आप घर से बड़े-बुजुर्गों को पैरों में गुलाल लगाएं और फिर तिलक लगाएं।
होली के दिन घर में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त (Holi Puja Muhurat 2025)
होली के दिन आप अपने लड्डू गोपाल और घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा इस मुहूर्त में कर सकते हैं।
मुहूर्त | पूजा का समय |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 03 बजकर 54 मिनट से लेकर देर सुबह 04 बजकर 55 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक |
होली के दिन देवी-देवताओं को गुलाल लगाने का शुभ समय
आप ब्रह्म मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त में देवी-देवताओं को गुलाल लगा सकते हैं। इसके अलावा आप शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें -Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?
होली पूजन का महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से सभी व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें -Holi 2025 Ki Manyataye: आखिर पहली होली पर क्यों छोड़ी जाती है नए घर की चौखट?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों