Gupt Navratri Par Maa Kali Ki Puja Ka Mahatva: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से एक दो गुप्त नवरात्रि हैं जो माघ और आषाढ़ माह में मनाई जाती हैं। वहीं, दो अन्य नवरात्रि चैत्र और शारदीय हैं जिन्हें गृहस्थ लोगों द्वारा मनाया जाता है।
गुप्त नवरात्रि का पूजन मुख्य रूप से तांत्रिकों द्वारा किया जाता है। 10 फरवरी से माघ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हुआ था और इसका समापन 18 फरवरी को होगा। ऐसा कहते हैं कि गुप्त नवरात्रि में सिर्फ मां काली की पूजा का विधान है अन्य किसी और का नहीं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गुत्प नवरात्रि में मां दुर्गा के काली रूप की पूजा होती है। अन्य किसी भी स्वरूप की पूजा करना वर्जित माना गया है। ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का कारण और मां काली की पूजा का महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ।
गुप्त नवरात्रि में मां काली की ही पूजा क्यों होती है?
गुप्त नवरात्रि के 10 दिन असल में वो महा दिवस माने गए हैं जिनमें सिद्धियों को प्राप्त किया जा सकता है। ऐसी सिद्धियां जो किसी भी व्यक्ति की मुट्ठी में समय तक को बांध सकती हैं। ऐसी सिद्धियों की स्वामिनी मां काली को माना जाता है।
यह भी पढ़ें:Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि के दौरान करें मां दुर्गा की इस चालीसा का पाठ, मिलेगा आशीर्वाद
इसी कारण से गुप्त नवरात्रि में मां काली की ही पूजा की जाती है। मां दुर्गा के अन्य स्वरूप उन वरदानों के लिए जाने जाते हैं जो सांसारिक रूप से हितकारी होते हैं जबकि मां काली तंत्र, मंत्र, महाविद्याओं और साधना की देवी मानी जाती हैं।
यही कारण है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान सभी तांत्रिक मां काली की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न कर दिव्य सिद्धियों को प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। वहीं, गृहस्थ लोगों को मां काली की पूजा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह मां का उग्र स्वरूप है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गुप्त नवर्त्री में क्यों मां दुर्गा के सिर्फ काली रूप की पूजा होती है और क्यों किसी अन्य स्वरूप की पूजा वर्जित मानी गई है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, wallpapercraft
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों