ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का गोचर और उनकी चाल सभी राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। कभी-कभी ग्रहों की विशेष स्थितियां शुभ योगों का निर्माण करती हैं, तो वहीं कुछ स्थितियां 'ग्रहण योग' जैसे अशुभ योगों का निर्माण कर सकती हैं। अभी 13 जुलाई से कुंभ राशि में एक ऐसा ही 'खतरनाक ग्रहण योग' बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन 4 राशियों को सतर्कता बरकने की जरूरत है।
वृषभ राशि वालों को रहना होगाा सावधान
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह समय आपके पारिवारिक माहौल में कुछ अशांति ला सकता है, खासकर आपकी मां या घर की किसी बुजुर्ग महिला से जुड़ी चिंताएं उभर सकती हैं। आपकी भावनाएं तेजी से बदल सकती हैं, जिससे आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर भी आपको चिड़चिड़ापन आ सकता है। मानसिक थकान भी महसूस हो सकती है, जिससे आपका काम में मन नहीं लगेगा।
मिथुन राशि वालों को बरतनी होगी सतर्कता
मिथुन राशि वालों को इस समय बातचीत और यात्रा में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आपके बातों को गलत समझा जा सकता है, जिससे संबंधों में खटास आ सकती है। काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है, और इस दौरान लिए गए निर्णय जल्दबाजी में दिख सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी अस्थिर है, इसलिए अभी निवेश या बड़े खर्चों से बचें।
सिंह राशि वालों को आलोचना का करना पड़ सकता है सामना
इस ग्रहण योग के कारण सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और पेशेवर मामले में असर दिख सकता है। आपको सामान्य से कम आत्मविश्वासी महसूस हो सकता है और आपकी नेतृत्व क्षमता कमजोर पड़ सकती है। आपकी मेहनत का पूरा फल न मिलने से निराशा हो सकती है। साथ ही बॉस या वरिष्ठों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी सी परेशानी या फिर आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: आपकी 8 आदतें बन सकती हैं ग्रह दोष का कारण
तुला राशि वालों को हो सकता है मानसिक परेशानी
तुला राशि भी इस योग के बनने के अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में गलतमहफियां आ सकती है। इसलिए ज्यादा सोचने से बचें। आप अधिक भावुक भी हो सकते हैं। आपको इस दौरान किसी भी विषय में निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कहीं बाहर घूमने की जरूरत है। ताकि आपकी मानसिक शांति बनी रहे।
इसे जरूर पढ़ें - कौन सा ग्रह कब होता है खराब? यहां जानें इनकी स्थिति को सुधारने के उपाय
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों