burning cow dung at home

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर घर में इस एक वस्तु का करें धुआं, नकारात्मकता होगी दूर

गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा का भी खासा महत्व है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 17:15 IST

Govardhan Puja 2023 Upay: गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा का विधान है। गाय के गोबर से गोवर्धन देव की प्रतिमा बनाई जाती है और फिर दीपक जलाकर उनकी पूजा की जाती है। 

गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा का भी खासा महत्व है शास्त्रों और कथाओं में वर्णित है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने में बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन पूजा करने के अलावा कुछ वास्तु और ज्योतिष से जुड़े उपाय भी जरूर करने चाहिए। इन्हीं में से एक है शाम के समय घर में गाय के गोबर को जलाकर उसका धुआं करना। 

गोवर्धन पूजा के दिन घर में क्यों जलाना चाहिए गोबर?

gobar jalane ka mahatva

पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का शुभारंभ किया था तब इंद्रदेव ने क्रोध में आकर पूरे गोकुल को तहस-नहस कर दिया था। यह देख श्री कृष्ण (श्री कृष्ण का आकर्षण मंत्र) ने ब्रज वासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर 7 दिनों तक उठाए रखा।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन गाय को खिलाएं ये चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत

जब इंद्रदेव के लाख प्रयासों के बाद भी वह ब्रज वासियों का कुछ नहीं बिगाड़ पाए तब उन्हें उनकी भूल का आभास हुआ और श्री कृष्ण से क्षमा मांगते हुए उनकी शरण में पहुंचे। तब श्री क्रिश्न्ने उन्हें क्षमा किया और गावं वालों को अपने-अपने घर लौटने को कहा। 

gobar jalane ke labh

मगर परेशानी यह थी कि गांव का एक-एक घर बुरी तरह से टूट-फूट चुका था और ब्रज की गलियां बेजान और उजड़ी हुई थीं। तब श्री कृष्ण ने सभी ब्रज वासियों को गौ पूजन और गोबर (गोबर के ज्योतिष उपाय) का धुआं संपूर्ण ब्रज में करने के लिए कहा जिसके बाद चमत्कार हुआ। 

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें, ज्योतिष से जानें

ब्रज के सभी घर पहले जैसे हो गए और गौ माता के आशीर्वाद से वातावरण में छाई नकारात्मकता दूर हो गई। सभी घरों में खुशहाली, सुख-समृद्धि, वैभवता, सकारात्मकता, दिव्य ऊर्जा लौट आई। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा की शाम को गोबर का धुआं घर में करना चाहिए। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन इस एक चीज का घर में धुआं कर सकते हैं और इससे जुड़े लाभ पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;