गायत्री जयंती के दिन किस पेड़ की पूजा करने से मोक्ष की हो सकती है प्राप्ति?

हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का व्रत पुण्य फलों को अर्जित करने के लिए सबसे शुभ माना गया है। अब ऐसे में इस दिन किस पेड़ की पूजा-पौधे की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
gayatri jayanti 2025 worship peepal banyan and tulsi plant for moksha

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता गायत्री को पांच मुखों वाली देवी के रूप में दर्शाया जाता है। जो पृथ्वी के पांच तत्वों जैसे कि जल, वायु, पृथ्वी, अग्नि और आकाश का प्रतीक हैं। इसलिए गायत्री माता को प्रकृति की देवी और सृष्टि की आधारभूत शक्ति माना जाता है। पेड़-पौधे इन्हीं पंचमहाभूतों से मिलकर बने हैं और प्रकृति का एक अभिन्न अंग हैं। गायत्री माता को भी 'प्राण स्वरूप' और 'विश्व माता' कहा गया है, जिसका अर्थ है कि वह सभी जीवों में प्राण शक्ति के रूप में हैं। मान्यताओं के अनुसार, गायत्री माता की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन पेड़-पौधे की पूजा का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गायत्री जयंती के दिन करें बरगद के पेड़ की पूजा

गायत्री जयंती ज्येष्ठ मास की शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। यह दिन वेदों की जननी मां गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां गायत्री की पूजा-अर्चना और गायत्री मंत्र का जाप करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

गायत्री जयंती के दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा

when-should-we-not-worship-peepal-tree-1734420229

ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को बार-बार बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है तो गायत्री जयंती के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और कभी भी अकारण परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे जरूर पढ़ें - गायत्री मंत्र के जाप से मिल सकते हैं अनगिनत फायदे

गायत्री जयंती के दिन करें तुलसी की पूजा

where-to-plant-tulsi-at-home (1)

गायत्री जयंती मुख्य रूप से वेदमाता गायत्री की उपासना का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो गायत्री जयंती के दिन तुलसी की पूजा से लाभ हो सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP