Gangaur Vrat 2025 Daan: गणगौर व्रत में जरूर करें इन चीजों का दान, शीघ्र बनेंगे विवाह के योग

हिंदू धर्म में गणगौर व्रत सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
gangaur vrat 2025 what things should ne donate for early marriage

गणगौर व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत विवाहित महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। गणगौर व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अब ऐसे में अगर किसी जातक के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गणगौर व्रत के दिन करें श्रृंगार का सामान दान

shringar

गणगौर व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन श्रृंगार का सामान दान करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गणगौर के दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है, जिन्हें श्रृंगार बहुत प्रिय है। इसलिए, इस दिन श्रृंगार का सामान दान करने से माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गणगौर व्रत के दिन करें अन्न का दान

अन्न दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि अन्न दान करने व्यक्ति को कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

गणगौर व्रत के दिन नारियल का दान

नारियल को श्रीफल कहा जाता है, जो शुभता का प्रतीक है। गणगौर व्रत में इसका दान करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि नारियल का दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नारियल का दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

इसे जरूर पढ़ें - Gangaur Vrat Kab Hai 2025: कब मनाया जाएगा गणगौर पर्व? जानें शुभ मुहुर्त और महत्व

गणगौर व्रत के दिन घी का दान

ghee-ke-upay

अगर आपको बार-बार समस्याएं झेलनी पड़ रही है तो गणगौर व्रत के दिन घी का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में घी को ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए भी शुभ फलदायी बताया गया है। इसलिए इस दिन घी का दान अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें - Gangaur Festival 2025: राजस्थान में गणगौर का त्योहार क्यों है खास? जानें इसका महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP